Kota World Tallest Ravan

राजस्थान का ये शहर आज बनाएगा रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन; इसकी लागत उड़ा देगी होश!

Dussehra 2025: आज दशहरे के मौके पर राजस्थान का एक शहर खास रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। यहां दुनिया के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। ये पुतला 4 महीनों की कड़ी मेहनत और लाखों की लागत में बनकर तैयार हुआ है। पुतले को खड़ा करने में ही 7 घंटे लग गए।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

देशभर में आज दशहरे के त्योहार की धूम है। जगह-जगह रावण दहन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हर साल दशहरे के मौके पर अलग-अलग तरह के रावण के पुतले बनाए जाते हैं, जो आकर्षण का केंद्र बनते हैं। 
 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस बार चर्चाओं में कोटा का 132वां राष्ट्रीय दशहरा मेला है, जो इतिहास रचने जा रहा है। यहां 221.5 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। ये दुनिया का सबसे ऊंचा पुतला होगा, जिसका दहन किया जाएगा। 

Image: X
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अबतक सबसे ऊंचे रावण के पुतले का रिकॉर्ड दिल्ली के नाम है। 2024 में दिल्ली में 210 फीट ऊंचा रावण का पुतले का दहन किया गया था। कोटा आज इसका भी रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।


 

Image: X
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं, इस उपलब्धि के साथ कोटा का नाम एशिया बुक और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा। ये पुतला 4 महीनों की कड़ी मेहनत से बनकर तैयार हुआ है। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में 44 लाख का खर्च आया है। 
 

Image: X
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बताया गया है कि इस पुतले का वजन लगभग 13.5 टन है। इसमें 10.5 टन स्टील का इस्तेमाल हुआ है। पुतले की पोशाक के लिए 4,000 मीटर मखमली कपड़ा का उपयोग हुआ है। 

Image: X
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं रावण के इस पुतले का 25 फीट ऊंचा चेहरा फाइबर ग्लास का बना हुआ है, जिसका वजन 300 किलोग्राम है। यही नहीं ये पुतला वॉटरप्रूफ भी है। बीते दिन हुई बारिश का भी इस पर कोई असर नहीं पड़ा।

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोमवार को क्रेन की मदद से इस पुतले को खड़ा किया गया है। पुतले को खड़ा करने में ही 7 घंटे लग गए। पुतले का दहन रिमोट से होगा। 
 

Image: Social
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रावण के पुतले में 15,000 ग्रीन पटाखे और 25 रिमोट कंट्रोल सिस्टम लगाए गए हैं। वहीं, मेघनाथ और कुंभकरण (जो 60-60 फीट ऊंचे हैं) उनमें 4-4 हजार ग्रीन पटाखे और 10-10 रिमोट कंट्रोल सिस्टम होंगे। 
 

Image: Freepik
Published By :
Ruchi Mehra

पब्लिश्ड