
Jewar Airport Jobs: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर निकली बंपर भर्ती, जानें कब है अंतिम तिथि?
Jewar Airport Jobs: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के शुरू होने की खबरों के बीच नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग और ऑपरेशंस से जुड़े 2,442 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं और उन्हें किसी भी विशेष एविएशन डिप्लोमा या डिग्री की जरूरत नहीं है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पदों का विवरण: भर्ती के तहत 3 मुख्य श्रेणियों में रिक्तियां निकाली गई हैं। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार ग्राउंड स्टाफ और कार्गो पदों के लिए पात्र हैं, जबकि लोडर के पद केवल पुरुषों के लिए हैं।
Image: AI
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के अलग-अलग ट्रेड्स के लिए भिन्न शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य है। जैसे ग्राउंड स्टाफ (1,257 पद) के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं, आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है।
Image: AIAdvertisement
कार्गो एग्जीक्यूटिव (639 पद) पद के लिए भी योग्यता 12वीं पास है और आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है। वहीं, लोडर (546 पद) के लिए केवल 10वीं पास आवेदन कर सकते है, जिनकी आयु सीमा 20 से 40 वर्ष तय की गई है।
Image: AI
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा।
जैसे- ग्राउंड स्टाफ और कार्गो जैसे पदों के लिए ₹25,000 से ₹35,000 प्रति माह। वहीं, लोडर के लिए ₹15,000 से ₹25,000 प्रति माह।
Image: AIAdvertisement
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को 100 अंकों की एक लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसके लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। खास बात यह है कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
Image: AI