
अपडेटेड 9 September 2024 at 14:09 IST
देखें दुनिया की Top 5 खुफिया एजेंसियों की लिस्ट, इस देश के जासूस सबसे खतरनाक, कितने नंबर पर भारत?
Top Secret Agencies Of The World: नजर डालते हैं दुनिया की टॉप-5 खुफिया एजेंसियों पर जिनके जासूस बेहद खतरनाक माने जाते हैं और दुनियाभर में मौजूद हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

किसी भी देश की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए वहां की खुफिया एजेंसियों का बहुत अहम योगदान होता है। दुनिया में लगभग सभी देशों की अपनी-अपनी सुरक्षा एजेंसियां हैं। भारत की खुफिया एजेंसी का नाम रॉ है। Image: file photo

आइए नजर डालते हैं दुनिया की टॉप-5 खुफिया एजेंसियों पर जिनके जासूस बेहद खतरनाक माने जाते हैं और दुनियाभर में मौजूद हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मोसाद का। ये इजरायल की खुफिया एजेंसी है Image: file photo
Advertisement

मोसाद को दुनिया में सबसे खतरनाक सीक्रेट एजेंसी माना जाता है। इसकी स्थापना 1949 में हुई थी। इनका मुख्य उद्देश्य आतंकवाद को रोकना और सीक्रेट ऑपरेशन को अंजाम देना है। Image: file photo

दूसरे नंबर पर आता है सीआईए। ये यूएसए की खुफिया एजेंसी है जिसका पूरा नाम है केंद्रीय खुफिया एजेंसी। इसकी स्थापना 1947 में हुई थी। CIA का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद और साइबर क्राइम को रोकना है। Image: file photo
Advertisement

तीसरे नंबर पर है रॉ, जो भारत की खुफिया एजेंसी है। इसका पूरा नाम है रिसर्च एंड एनालिसिस विंग। रॉ के जासूस दुनियाभर में फैले हुए हैं और दुश्मन की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हैं। Image: FILE PHOTO

चौथे नंबर पर MSS का नंबर है। इसका पूरा नाम मिनिस्ट्री को स्टेट सिक्योरिटी है। ये चीन की सबसे बड़ी खुफिया एजेंसी है और इसे भी बेहद खतरनाक माना जाता है। इसकी स्थापना 1983 में हुई थी। Image: FILE PHOTO

इस लिस्ट में आखिरी नाम है ISI का जो कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है। वैसे तो ISI एजेंट भी दुनियाभर में फैले हुए हैं और खतरनाक माने जाते हैं लेकिन इनपर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया जाता है। Image: FILE PHOTO
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 9 September 2024 at 14:09 IST