
अपडेटेड 22 October 2025 at 08:30 IST
Bihar Election: लालू के लाल तेजस्वी या चिराग पासवान? किसके पास ज्यादा संपत्ति? चौंका देंगे ये आंकड़े
Bihar Election: बिहार का चुनाव अपने अंतिम चरण पर है। इस बार बिहार का भी माहौल एकदम अलग है। चुनाव का नतीजा जो भी हो, लेकिन लालू के लाल यानी तेजस्वी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान की संपत्ति जान हर कोई हैरान रह जाएगा। अगर आंकडे जान जाएंगे, तो हो सकता है कि आपका भी जी ललच जाए। दोनों के पास करोड़ों की संपत्ति मौजूद हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

तेजस्वी यादव के पास कैश
बिहार चुनाव के नामांकन में तेजस्वी के हलफनामे में उनकी संपत्ति का ब्योरा सामने आया है। हलफनामे के अनुसार तेजस्वी यादव के पास नगद में 1 लाख, 50 हजार रुपये बताया गया है।
Image: ANI/X
तेजस्वी यादव के पास चल संपत्ति
हलफनामे के अनुसार तेजस्वी यादव के पास चल संपत्ति 6 करोड़ 12 लाख रुपये की है। इसके अलावा, हलफनामे में करीब 200 ग्राम सोना भी शामिल है।
Advertisement

तेजस्वी यादव के पास कुल संपत्ति
बिहार चुनाव के नामांकन में तेजस्वी के हलफनामे में कुल संपत्ति 8 करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई है। पिछले चुनाव में तेजस्वी के पास कुल संपत्ति 5 करोड़ 88 लाख रुपये थी।
Image: ANI
चिराग पासवान के पास कुल संपत्ति
चिराग पासवान के 2024 के हलफनामे के अनुसार उनके पास कुल संपत्ति 2.68 करोड़ रुपये थे। उनके पास 42 हजार रुपए नकद और तीन बैंक खाते हैं।
Advertisement

चिराग के पास चल संपत्ति
हलफनामे के अनुसार चिराग पासवान के पास 1.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति शामिल है। चिराग के पास पटना में एक घर भी है, जिसकी कीमत हलफनामे के अनुसार करीब 1.02 करोड़ रुपये है।

चिराग के पास सोना
हलफनामे के अनुसार चिराग पासवान के पास 14.40 लाख रुपये के सोने के गहने हैं।

तेज प्रताप के पास संपत्ति
आलू के बड़े बेटे यानी तेज प्रताप के पास हलफनामे के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 88 लाख रुपये है। पांच साल पहले उनके पास 1 करोड़ 22 लाख रुपये थी।
Image: XPublished By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 22 October 2025 at 08:22 IST