tamil-nadu-election-results-why-fans-calls-joseph-vijay-thalapathy-tvk-leader superstar journey

Vijay Thalapathy: राजनीति में पैर रखते ही कैसे बन गए सियासत के सुपर स्टार? जानिए विजय को क्यों कहते हैं थलापति

Why Vijay Is Called Thalapathy: तमिल सिनेमा के सबसे चहेते सितारों में से एक, विजय के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। अपने शानदार फिल्मी करियर को पीछे छोड़कर राजनीति की दुनिया में कदम रखने वाले विजय की पार्टी आज तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों में सबसे आगे चल रही है। अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि सिनेमा के पर्दे पर राज करने वाले विजय ही तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन जोसेफ विजय से 'थलापति' और अब राजनीति के 'सुपरस्टार' बनने तक का उनका सफर कैसा रहा?

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विजय का असली नाम जोसेफ विजय है। रजनीकांत और कमल हासन जैसे दिग्गजों के बाद, पिछले 30 सालों से तमिल सिनेमा में विजय का ही दबदबा रहा है। 

Image: Social Media
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार अलग लहर देखने को मिल रही है। DMK और AIADMK की जगह जनता ने इस बार एक नई पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) को मौका दिया है जो एक्टर थलपति विजय की है। 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अबतक आए रुझानों में, थलपति विजय की TVK तमिलनाडु चुनाव में 105 सीटों के साथ आगे चल रही है, जो कि बहुमत के काफी करीब है। विजय अपनी दोनों सीटों तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर में भी लीड कर रहे हैं।

Image: instagram
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में फैंस अपने पसंदीदा सितारों को प्यार से खास उपाधियां देते हैं। जैसे रजनीकांत को 'थलाइवा' और कमल हासन को 'उलगनायगन', ठीक वैसे ही विजय को 'थलापति' नाम दिया गया है। 
 

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विजय ने 1984 में एक बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था। 1992 में फिल्म 'नालैया थीरपु' से उन्होंने बतौर लीड हीरो एंट्री मारी। 1994 में उनके पिता एसए चंद्रशेखर ने फिल्म 'रसिगन' बनाई। 
 

Image: instagram
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस फिल्म की शानदार सफलता के बाद विजय को 'इलायाथलापति' यानी 'छोटा कमांडर' का नाम दिया गया। सालों तक इसी नाम से मशहूर रहने के बाद, 2017 में एक बड़ा बदलाव आया। 

Image: instagram
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मशहूर डायरेक्टर एटली के साथ फिल्म 'मर्सल' में काम करते हुए उन्होंने 'इलायाथलापति' की जगह अपना नाम 'थलापति' कर लिया। फैंस ने भी इस नए नाम का दिल खोलकर स्वागत किया।

Image: Social Media
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एटली और विजय की जोड़ी ने 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें सुपरहिट फिल्म 'थेरी' भी शामिल है, जिसका बॉलीवुड में 'बेबी जॉन' के नाम से रीमेक बन रहा है।
 

Image: instagram
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राजनीति के मैदान में अपनी नई पारी शुरू कर चुके विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पिछले पांच महीनों से सेंसर बोर्ड के पास फंसी हुई है। 

Image: instagram
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लेकिन अब, चूंकि विजय राजनीति के अखाड़े में बड़ी जीत दर्ज करते हुए नजर आ रहे हैं, तो उम्मीद की जा रही है कि उनकी इस आखिरी फिल्म की रिलीज का रास्ता भी जल्द ही साफ हो जाएगा।

Image: Social Media
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड