UPTET 2026 Online Form Last Date

UPTET 2026 Last Date: बंद होने वाली है यूपी टीईटी की एप्लिकेशन विंडो, जल्द कर लें आवेदन, यहां से करें सीधा अप्लाई

UPTET 2026 Online Form Last Date: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। UPESSC द्वारा आयोजित की जाने वाली UPTET 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है। अगर आपने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, तो तकनीकी दिक्कतों और वेबसाइट पर ट्रैफिक के बोझ से बचने के लिए तुरंत रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

महत्वपूर्ण तिथियां: 

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 03 मई 2026 
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 03 अप्रैल 2026 
  • फॉर्म में सुधार (Correction) की अवधि: 08 मई 2026 तक 
Image: AI
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
  • एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की तिथि: 22 जून 2026 
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तिथि: 30 जून 2026 
  • परीक्षा की तिथियां: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
Image: AI
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एलिजिबिलिटी: 
इसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1-5) के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मान्यता प्राप्त संस्थान से 2 साल का D.El.Ed (BTC) होना चाहिए। 4 साल का B.El.Ed करने वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
 

Image: AI
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6-8) के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर (PG) की डिग्री और साथ में B.Ed/B.Ed Special होना आवश्यक है। इसमें अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवेदन शुल्क: सामान्य, EWS और OBC श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पेपर-I या पेपर-II में से किसी भी एक पेपर का शुल्क 1000 रु. निर्धारित किया गया है।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic
SC और ST श्रेणी के अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर (अकेले) के लिए 500 रु. का भुगतान करना होगा, जबकि दिव्यांग (PH) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 300 रु. तय किया गया है। Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवेदन कैसे करें: UP TET परीक्षा में आवेदन करने के लिए UPESSC पोर्टल पर जाकर 10वीं की मार्कशीट के अनुसार OTR पूरा करें। फिर अपना नाम, माता-पिता का नाम और अन्य व्यक्तिगत जानकारी दर्ज कर वेरिफाई करें। 

Image: upessc
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर स्कैन करें और शैक्षणिक योग्यता के साथ अपलोड करें। अपना सब्जेक्ट ग्रुप चुनने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और आवेदन शुल्क जमा कर दें। 

Image: upessc.up.gov.in
Published By :
Shashank Kumar

पब्लिश्ड