
70 से अधिक देशों की नौसेना ने दिखाई ताकत, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया 71 युद्धपोतों और 50 विमानों का रिव्यू; Photos
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 का निरीक्षण किया। इसमें 70 से अधिक देशों की नौसेनाएं शामिल हैं। इस आयोजन की थीम 'United Through Oceans' है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को स्वतंत्र भारत में होने वाले सबसे बड़े नौसैनिक आयोजनों में से एक, इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2026 में भारत और मित्र देशों के 70 युद्धपोतों का निरीक्षण किया।
Image: SpokespersonMoD
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को 50 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टरों ने फ्लाई-पास्ट कर सलामी दी। इस भव्य कार्यक्रम में 70 से अधिक देशों की नौसेनाएं भाग ले रही हैं।
Image: SpokespersonMoDAdvertisement
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू अलग-अलग देशों के बीच एकता, विश्वास और समुद्री परंपराओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
Image: ANI
राष्ट्रपति ने कहा कि भारत 'वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत पर चलता है। यह वैश्विक सुरक्षा, विकास, स्थिरता और स्थायित्व को साझेदारी के माध्यम से मजबूत करने की बात करता है।
Image: ANIAdvertisement
राष्ट्रपति ने भारतीय नौसेना वायु सेना का निरीक्षण भी किया, जिसमें फ्लाई-पास्ट और उसके बाद युद्धपोतों और पनडुब्बियों के मोबाइल कॉलम द्वारा स्टीम पास्ट शामिल था।
Image: SpokespersonMoD
विशाखापत्तनम में हुए इस भव्य समुद्री आयोजन में 74 देशों ने भाग लिया। राष्ट्रपति ने स्वदेशी आईएनएस सुमेधा से इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू का निरीक्षण किया।
Image: SpokespersonMoD
इस समीक्षा में 66 भारतीय और 19 विदेशी जहाजों के साथ-साथ भारतीय नौसेना की 3 पनडुब्बियां और 60 से अधिक विमान शामिल हुए।
Image: SpokespersonMoD