
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को घुटने पर लाने वाले राफेल में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने भरी उड़ान, बना रिकॉर्ड; Photos
President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एकदम अलग अंदाज देखने को मिला। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर फाइटर जेट राफेल में सवार हुई। इस दौरान वो जी-सूट पहनकर हाथ में हेलमेट लिए और आंखों पर चश्मा लगाए नजर आईं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार, 29 अक्टूबर को हरियाणा के अंबाला में स्थित वायुसेना स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। ग्रुप कैप्टन अमित गेहानी विमान के पायलट हैं।
इस दौरान वहां एयर चीफ मार्शल एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एपी सिंह भी दूसरे विमान में उड़ान भरते नजर आए।
Advertisement
राष्ट्रपति भवन ने एक्स अकाउंट पर सुप्रीम कमांडर की 'सुप्रीम' उड़ान की खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें राष्ट्रपति मुर्मू का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है।
राफेल में सवार होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी-सूट पहने नजर आईं। उन्होंने हाथ में हेलमेट लिया और आंखों पर धूप का चश्मा लगाकर फोटो खिंचवाई।
Advertisement
विमान के उड़ान भरने से पहले राष्ट्रपति ने विमान के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 2023 में असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई 30 MKI फाइटर जेट में भी उड़ान भर चुकी हैं।
राफेल लड़ाकू विमान का पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' में इसका इस्तेमाल हुआ। तब भी अंबाला एयरबेस से ही फाइटर जेट्स ने उड़ान भरी थी और पीओके में घुसकर बड़ी चोट दी थी।
इतना ही नहीं राष्ट्रपति मुर्मू स्क्वाड्रन लीडर शिवांगी सिंह के साथ भी तस्वीर खिंचवाती नजर आईं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत की महिला पायलट को पकड़ लिया है।
पाकिस्तान ने तब इस पायलट का नाम शिवांगी सिंह ही बताया गया था। राष्ट्रपति मुर्मू ने शिवांगी संग मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाकर झूठे पाकिस्तान के एक और दावे की पोल खोलकर रख दी।