
अपडेटेड 19 October 2024 at 19:33 IST
शुरू हो गई प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारी, दीवारों पर उकेरी जा रही है धार्मिक सांस्कृतिक आकृतियां
13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ 2025 की तैयारी प्रयागराज में युद्धस्तर पर चल रही है। महाकुंभ से पहले पूरे शहर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की तैयारी युद्धस्तर पर शुरू हो गई है। 2025 में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए प्रयागराज को सजाया जा रहा है।
Image: ANI
सरकार महाकुंभ-25 को दिव्य, भव्य और नव्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। पूरे शहर को भव्य रूप से सजाने का काम जोरों पर चल रहा है।
Image: ANIAdvertisement

इस बार कुंभ में 25 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर की अनेकों दीवारों पर धार्मिक सांस्कृतिक आकृति उकेरी जा रही है। Image: Republic

कलाकारों की मदद से दीवारों पर सुंदर-सुंदर आकृतियां उकेरी जा रही हैं। जो श्रद्धालुओं को हमारी संस्कृति से रूबरू कराएंगी। Image: ANI
Advertisement

महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु संस्कृतियों के दर्शन दीवारों कर सकेंगे। शहर की दीवारों को मिथिला और मधुबनी पेंटिंग से सजाया जा रहा है।
Image: RepublicPublished By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 19 October 2024 at 19:33 IST