Premanand Maharaj

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की बिगड़ी तबीयत, दर्शन और पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए रुकी, भक्त कर रहे दुआ

Premanand Maharaj: वृंदावन के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा फिर रोकी गई है। उनकी तबीयत बिगड़ने के चलते पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की फिर तबीयत बिगड़ी है। इसके चलते रात्रि पदयात्रा और दर्शन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा अब उनके एकांतिक दर्शन भी नहीं हो सकेंगे।

Image: x
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस संबंध में श्रीराधा केलिकुंज आक्षम की तरफ से आधिकारिक एजवाइजरी जारी की गई है। महाराज के स्वास्थ्य में आई गिरावट को लेकर श्रद्धालु परेशान हो गए और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ मांग रहे हैं।

Image: x
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हर बार की तरह रविवार को भी हजारों की संख्या मे श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जुटे थे। हर कोई उनकी एक झलक पाने को बेताब था। लेकिन प्रेमानंद महाराज तड़के 3 बजने पदयात्रा पर नहीं निकल पाए।

Image: x
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस बार प्रेमानंद महाराज की बजाय उनके शिष्य पहुंचे। उन्होंने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर कहा, ‘सभी से निवेदन है कि महाराज जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण आज से पदयात्रा रद्द की जाती है।'

Image: x
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

महाराज के शिष्यों ने आगे कहा, ' कृपया सड़क किनारे भीड़ लगाने से बचें।’ इस अनाउंसमेंट के बाद देश-विदेश से पहुंचे भक्त बिना प्रेमानंद महाराज के दर्शन के मायूस होकर लौट गए।
 

Image: premanand.jii/Instagram
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केली कुंज आश्रम के अनुसार, महाराज 21 सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज तड़के 3 बजे केली कुंज आश्रम से सौभरी वन तक पदयात्रा निकालते हैं। वो डेढ़ किमी पैदल चलकर जाते हैं। 
 

Image: x
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

महाराज के दर्शन के लिए आम दिनों में करीब 20 हजार की संख्या में श्रदालु पहुंचते हैं। लेकिन वीकेंड या बड़े पर्वों के मौके पर इस संख्या में अत्यधिक इजाफा देखा जाता है, जो बढ़कर लाखों में पहुंच जाती है।

Image: x
Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड