
PM Modi UAE Visit: पीएम मोदी का UAE दौरा क्यों महत्वपूर्ण, भारत-यूएई के बीच क्या-क्या हुए बड़े समझौते?-PHOTOS
PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। पीएम के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक में दोनों देशों के बीच LPG सप्लाई, रक्षा, ऊर्जा जैसे कई अहम मुद्दों पर समझौता हुआ।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पीएम मोदी के पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया।
पहले चरण में UAE के अबू धाबी में में पीएम मोदी के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया। पीएम मोदी और राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई।
Advertisement
द्विपक्षीय बैठक में देशों के बीच LPG सप्लाई को लेकर अहम समझौता हुआ। यह समझौता तब हुआ जब एक दिन पहले ही ट्रंप-चीन पहुंचे थे। इस समझौते से सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि, यूएई को भी फायदा मिलेगा।
भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच LPG सप्लाई के अलावा, स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व, रक्षा सहयोग और वडीनार में शिप रिपेयर क्लस्टर से जुड़े MoU भी साइन किए गए।
Advertisement
पीएम मोदी और जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठक को लेकर रिपोर्ट है कि UAE ने भारतीय इंफ्रास्ट्रक्चर, RBL बैंक और सम्मान कैपिटल में 5 अरब डॉलर निवेश का ऐलान भी किया है।
बताया जा रहा है कि विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों नेताओं ने ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार, निवेश और वेस्ट एशिया के हालात पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के बाद नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी।