
कुर्ता-पायजामा और कंधे पर शॉल... PM मोदी का पुतिन के हाथ में हाथ और चेहरे पर मुस्कान, दूसरे दिन क्या-क्या हुआ? Photos
हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है, हम शांति के पक्ष में हैं। इससे पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। पुतिन के दौरे के दूसरे दिन सुबह से अब तक क्या-क्या हुआ? 6 तस्वीरों में देखिए
- फोटो गैलरी
- 1 min read
PM नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है। भारत शांति के पक्ष में है।
PM पीएम ने आगे कहा कि दुनिया को एक बार फिर शांति की जरूरत है और भारत शांति की हर कोशिश का पूर्ण समर्थन करता है।
Advertisement
राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, आज 25 से ज्यादा समझौतों और MoU पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।
सुबह रूसी राष्ट्रपति का भारत में भव्य स्वागत हुआ। राष्ट्रपति भवन में उन्हें 21 तोपों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
Advertisement
इसके बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
पुतिन का यह भारत दौरा दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और तकनीकी सहयोग को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है।