nita-ambani-antilia-temple-inside-video shows-beautiful-corner-of-home shri krishna mandir

Nita Ambani ने दिखाया 'एंटीलिया' का सबसे खूबसूरत कोना, चांदी के दरवाजे और आलीशान मंदिर देख खुली रह जाएंगी आंखें, VIDEO

Nita Ambani Luxury Home Temple: मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया' दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है। हाल ही में नीता अंबानी ने इस आलीशान महल का सबसे खास और खूबसूरत कोना दिखाया है। तो चलिए देखते हैं इसके अंदर की झलक।

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मेकअप आर्टिस्ट स्मौरव रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें नीता अंबानी एंटीलिया के भव्य मंदिर में दर्शन करतीं और पूरी तरह से कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

Image: Social Media
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वीडियो में एंटीलिया का भव्य पूजा घर दिखा, जिसमें चांदी के नक्काशीदार बड़े दरवाजे हैं। अंदर भगवान श्रीकृष्ण की विशाल तस्वीर है, जिसे फूलों से सजाया गया है और ऊपर बड़ा झूमर लगा है।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

घर के इंटीरियर में सफेद संगमरमर का बेहद खूबसूरती से इस्तेमाल हुआ है। दीवारों और खंभों पर बारीक नक्काशी की गई है, जो नीता अंबानी के इस घर को बिल्कुल किसी शाही महल जैसा लुक देती है।

Image: Social Media
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक बड़ी दीवार पर कमल के फूलों से सजी खूबसूरत पेंटिंग है। इसके बीचों-बीच राधा-कृष्ण की मनमोहक तस्वीर बनी है, जो वहां के माहौल को बहुत ही शांत और आध्यात्मिक एहसास दे रही है।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस खास हिस्से में सिल्वर फिनिश वाला क्लासिक सोफा रखा है। सोफे के दोनों तरफ चमकीले ऑरेंज और पिंक रंग के कुशंस रखे गए हैं, जो लाइट इंटीरियर के साथ एक बहुत ही खूबसूरत कंट्रास्ट बना रहे हैं।

Image: Social Media
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दीवारों पर बड़े-बड़े फ्रेम में रंग-बिरंगी पेंटिंग्स सजी हैं। इनमें भगवान श्रीकृष्ण, गाय और भारतीय लोक जीवन से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं, जो हमारी भारतीय विरासत और कला की झलक पेश करते हैं।

Image: Social Media
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस शाही घर के बीच नीता अंबानी आइवरी रंग की कृष्ण-इंस्पायर्ड साड़ी में नजर आईं। उनकी इस खूबसूरत साड़ी पर भी भगवान श्रीकृष्ण, गाय और कमल के शानदार मोटिफ्स बने हुए थे।

Image: Social Media
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नीता अंबानी ने अपने लुक को डायमंड जूलरी और सिंपल मेकअप के साथ पूरा किया। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ था, जिसे ताजे लाल गुलाब के फूलों से बहुत ही खूबसूरती से सजाया गया था। 

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड