
कुमार विश्वास की बेटी की शादी के बाद पहली नवरात्रि, सादगी ने जीता दिल; 5वीं तस्वीर देख नहीं हटेगी नजर
भारत के सुप्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी अग्रता शर्मा की शादी हो चुकी है। वहीं छोटी बेटी का नाम कुहू है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा की शादी को 7 महीने होने को हैं। वो पति पवित्र खंडेलवाल संग अपनी पहली नवरात्रि सेलिब्रेट कर रही हैं।
अग्रता शर्मा की भगवान में अटूट आस्था हैं। उन्होंने अक्सर मंदिरों में दर्शन करते देखा गया है। अब उन्होंने नवरात्रि के मौके पर मंदिर में मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया।
Advertisement
अग्रता शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर कर इसकी झलक दिखाई है। इस दौरान उनके साथ पति पवित्र, मां और पिता कुमार विश्वास, बहन कुहू समेत पूरा परिवार नजर आया।
अग्रता शर्मा ने पति संग कई तस्वीरें क्लिक कराईं। दोनों की जोड़ी ने हर किसी का दिल जीत लिया। नवरात्रि के लिए उन्होंने पर्पल कलर का सूट कैरी किया। अग्रता की खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
Advertisement
मंदिर में परिवार संग दर्शन करने पहुंचीं अग्रता शर्मा की सादगी ने हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान वो अपनी बहन कुहू संग भी पोज देते दिखीं।
फैमिली संग तस्वीरों को शेयर करते हुए अग्रता ने लिखा, 'मां बुलाती हैं और उनका आशीर्वाद जीवन को संपूर्ण बना देता है। जय माता दी।'
अग्रता की इन तस्वीरों पर लोग ढेरों प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उनकी आस्था देख कमेंट कर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
बता दें कि अग्रता शर्मा 6 मार्च 2025 को बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल संग शादी के बंधन में बंधी थीं। राजस्थान के उदयपुर के लीला पैलेस में तीन दिनों तक भव्य समारोह आयोजित किया गया था।
Image: Instagram