
अपडेटेड 10 November 2025 at 13:12 IST
लाल लहंगे में रॉयल सजीं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता, दुल्हन लुक में इंटरनेट पर छाईं तस्वीरें
Agrata Sharma Bridal Look: कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्राइडल लुक का एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई बस तारीफ ही कर रहा है। लाल लहंगे में अग्रता सजी हुई दिख रही हैं। इस लुक में वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। दोस्तों के रिएक्शन ने वीडियो को और भी स्पेशल बना दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अग्रता ने अपनी शादी के दिन के लिए डिजाइनर तरुण तहिलियानी का शानदार लाल लहंगा पहना था। इस लहंगे पर जरदोजी, सीक्विन और सिल्वर स्टोन वर्क किया गया था, जिसने उनके ब्राइडल लुक को रॉयल टच दिया।
Image: Instagram/agratasharmma
अग्रता ने अपने भारी लहंगे को स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया। ब्लाउज पर एम्ब्रॉयडरी और गोल्डन मोतियों वाली लटकन लगी थी, जो उनके लुक को और भी ग्लैमरस और एलिगेंट बना रही थी।
Image: Instagram/agratasharmmaAdvertisement

दुल्हन ने अपने आउटफिट को दो दुपट्टों को साथ स्टाइल किया था। एक हल्का दुपट्टा सिर पर और दूसरा ओपन पल्लू स्टाइल में। दोनों दुपट्टों पर सितारों वाला बॉर्डर और बीट्स लटकन थी।

अग्रता ने अपने ब्राइडल लुक को कुंदन, मोती और ग्रीन बीड्स वाली जूलरी से कंप्लीट किया। स्टेटमेंट नेकलेस, मांग टीका और चूड़े के साथ उनका लुक एकदम रॉयल लग रहा था।
Image: Instagram/agratasharmmaAdvertisement

अग्रता ने अपने ब्राइडल मेकअप को सिंपल और सटल रखा। स्लीक बन, छोटी लाल बिंदी और नैचुरल ग्लो के साथ वह और भी ग्रेसफुल दिख रही थीं। उनकी कॉन्फिडेंट स्माइल ने पूरे लुक को परफेक्ट दिया।
Image: agratsharma-Instagram
अग्रता के पति पवित्र खंडेलवाल ने क्रीम कलर की शेरवानी और गोल्डन-रेड पगड़ी पहनी थी। थ्रेड एम्ब्रॉयडरी वर्क और मैचिंग स्टॉल के साथ वह एकदम परफेक्ट ग्रूम लग रहे थे।
Image: instagramPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 10 November 2025 at 13:12 IST