
June New Rules 2026: LPG e-KYC से लेकर ट्रेन डायवर्जन तक... 1 जून से लागू होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, जानिए पूरा अपडेट्स
June New Rules 2026: जून 2026 की शुरुआत देश में कई नए नियमों और बड़े बदलावों के साथ हो रही है, जिनका सीधा असर आपकी जेब और रूटीन पर पड़ेगा। अगर आप किसी भी असुविधा से बचना चाहते हैं तो इन अपडेट्स के बारे में जान लें।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
एलपीजी सब्सिडी: ई-केवाईसी अनिवार्य - 30 जून 2026 से पहले प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। केवाईसी न होने पर आपकी गैस सब्सिडी रोक दी जाएगी। ग्राहकों को बिना सब्सिडी वाली पूरी कीमत चुकानी होगी।
सोलर पैनल: नए एएलएमएम नियम - 1 जून 2026 से स्थापित होने वाली सभी सौर परियोजनाओं के लिए नियमों को सख्त कर दिया गया है।
Advertisement
जून महीने में मरम्मत कार्य के चलते 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहेंगी। 8 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं, इसलिए यात्रा से पहले स्टेटस जरूर चेक करें।
पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा सप्लाई पर सीमा लगाने से राजस्थान के कई इलाकों में किल्लत की संभावना है। डीलर संघों ने मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।
Advertisement
20 से 29 जून तक बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 30 जून से अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूची में संशोधन और सत्यापन का कार्य करेंगे।
अगले तीन महीनों के लिए घरेलू उड़ानों की क्षमता में कमी की गई है। इससे जून, जुलाई और अगस्त के हवाई किराए में बढ़ोतरी होने की संभावना है।