
अपडेटेड 8 October 2025 at 11:30 IST
Maithili Thakur: एक शो से कितना कमाती हैं मैथिली ठाकुर? सुरों के बाद बिहार चुनाव में ताल ठोकने को तैयार
Maithili Thakur: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है। संगीत के जरिए लोगों के दिलों में घर करने वाली मैथिली ठाकुर अब राजनीति की पारी शुरू करने को तैयार हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर अक्सर अपने सुरों के जादू बिखेरने के लिए सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन इन दिनों वो किसी और वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का शंखनाद हो चुका है। इस बार कई भोजपुरी कलाकार चुनावी मैदान पर कदम रखने वाले हैं जिसमें पावर स्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल है।
Advertisement

मैथिली ठाकुर ने भी बिहार चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हाल ही में उनसे बीजेपी के विधानसभा चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात भी हुई है।

संगीत के जरिए लोगों के दिलों में घर करने वाली मैथिली ठाकुर अब राजनीति की पारी शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी प्रभावित रही हैं।
Advertisement

मैथिली ठाकुर लोक गायिका में बड़ा नाम हैं। वो एक महीने में एक दर्जन से ज्यादा शोज करती हैं। आइए जानते हैं कि उनकी कमाई कितनी है।

महज छोटी उम्र में ही मैथिली ठाकुर ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि सिर्फ बिहार और देश नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी आवाज छाई हुई रहती है। वो दुनिया के कई देशों में शोज कर चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैथिली ठाकुर एक महीने में 12-15 शोज करती हैं। वो एक शो का 5 से 7 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। इसका मतलब है कि वो एक महीने में 90 लाख से एक करोड़ की कमाई करती हैं।
Image: Instagram/maithilithakurPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 October 2025 at 11:30 IST