Credit Card Alert

Credit Card Alert: क्रेडिट कार्ड यूजर्स हो जाएं सावधान, इन 5 गलतियों से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Credit Card Alert: डिजिटल दौर में क्रेडिट कार्ड हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन जरा सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आपकी 5 छोटी गलतियां आपके पूरे बैंक अकाउंट को खाली कर सकती हैं। आइए जानते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कई लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते समय ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से उन्हें भारी ब्याज, पेनाल्टी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। कई बार छोटी सी लापरवाही आपका सिबिल स्कोर खराब कर सकती है।

Image: Freepik
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कई लोग पूरा क्रेडिट कार्ड बिल भरने के बजाय सिर्फ मिनिमम अमाउंट चुका देते हैं। इससे आप लेट फीस से तो बच जाते हैं, लेकिन बची हुई रकम पर भारी ब्याज लगना शुरू हो जाता है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्रेडिट कार्ड की एक तय सीमा होती है। अगर आप बार-बार पूरी लिमिट खर्च कर देते हैं, तो इससे आपका 'क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेश्यो' (CUR) बढ़ जाता है। इसका सीधा नुकसान आपके सिबिल (CIBIL) स्कोर को होता है। 
 

Image: Freepik
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यदि आप समय पर क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं चुकाते हैं, तो बैंक आपसे भारी जुर्माना और ब्याज वसूलता है। इतना ही नहीं, महज एक या दो बार की देरी भी आपके सिबिल (CIBIL) स्कोर को बिगाड़ सकती है। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कई लोग इमरजेंसी में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके ATM से कैश निकाल लेते हैं। ध्यान रखें कि यह क्रेडिट कार्ड की सबसे महंगी सुविधाओं में से एक है। कैश निकालते ही तुरंत भारी ब्याज लगना शुरू होता है। 

Image: Freepik
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अधिक क्रेडिट कार्ड होने से फिजूलखर्ची बढ़ता है। अलग-अलग कार्ड्स की पेमेंट ड्यू डेट याद रखना मुश्किल होता है। ऐसे में अगर एक भी भुगतान चूका तो आपको भारी पेनाल्टी और ब्याज का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 

Image: Freepik
Published By:
 Aarya Pandey

पब्लिश्ड