
अपडेटेड 8 September 2025 at 17:08 IST
बालकनी में खड़ीं सोनाक्षी सिन्हा पर पति जहीर ने फेंकी ऐसी चीज, हैरान रह गईं एक्ट्रेस, चिल्लाकर बोलीं- पागल हो क्या
Sonakshi-Zaheer: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर एक-दूसरे पर तरह-तरह के मजेदार प्रैंक करते रहते हैं जो फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। इस बीच, एक्टर ने हाल ही में कुछ ऐसा किया जिससे सोनाक्षी हैरान रह गईं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के मस्ती भरे वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। एक्टर अक्सर अपनी पत्नी पर मजेदार प्रैंक करते रहते हैं।
Image: Instagram
इसी कड़ी में जहीर ने सोनाक्षी को तंग करने के लिए एक और नया तरीका ढूंढ निकाला। इसका वीडियो खुद दबंग स्टार ने शेयर किया है जिसके साथ कैप्शन में लिखा- “जहीर रॉक्ड, सोना शॉक्ड”।
Image: InstagramAdvertisement

इसमें सोनाक्षी बालकनी में खड़ी होकर फोन चला रही थीं। इतने में जहीर कैमरे में देखकर बोलते हैं कि ‘या तो ये प्रैंक सोनाक्षी को काफी मजेदार लगेगा या वो उनकी जान ले लेंगी’।
Image: instagram
जहीर के हाथ में अंडा होता है। वो सोनाक्षी को आवाज लगाकर कहते हैं कि जल्दी सोचो। इतने में वो अंडा फेंक देते हैं जो एक्ट्रेस के हाथ से छूट जाता है और नीचे गिर जाता है।
Image: InstagramAdvertisement

अचानक से अपने ऊपर अंडा आने से सोनाक्षी काफी हैरान रह जाती हैं और चिल्लाकर बोलती हैं- ‘क्या तुम पागल हो गए हो’। ये वीडियो देख फैंस अब अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 17:08 IST