
अपडेटेड 16 October 2025 at 12:35 IST
प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर जहीर इकबाल ने कुछ यूं Sonakshi Sinha को चिढ़ाया, चिल्ला पड़ी एक्ट्रेस, मजेदार VIDEO VIRAL
Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें फिर उड़ने लगी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस एक इवेंट में दुपट्टे से अपना पेट छिपाती नजर आईं, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब सोनाक्षी के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर उनके पति जहीर इकबाल मजे लेते नजर आए हैं।
- फोटो गैलरी
- 3 min read

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर प्रेग्नेंसी की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोना पति जहीर इकबाल संग इवेंट में पहुंची थीं।

यहां उनके एक जेक्चर को देख लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। सोनाक्षी अपने पेट को दुपट्टे से नजर आई थीं, जिसके बाद कई लोगों ने अटकलें लगाई कि वो प्रेग्नेंट हैं।
Image: InstagramAdvertisement

सोनाक्षी के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर अब उनके पति जहीर इकबाल ने मजे लिए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जहीर पैप्स के सामने सोनाक्षी के पेट को छूते उन्हें चिढ़ाते नजर आए।

हाल ही में कपल रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचा, जहां दोनों साथ में पैपराजी को पोज देते हुए दिखाई दिए। इस दौरान ही जहीर ने सोनाक्षी के प्रेग्नेंसी रूमर्स पर पैप्स के सामने मस्ती की।
Advertisement

वायरल वीडियो में जहीर को सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखते बेबी बंप को टच करने की एक्टिंग करते हैं। ये देख सोनाक्षी हंस पड़ती हैं और जहीर पर चिल्लाती भी हैं।

जहीर 2-3 बार ऐसा करते हैं। फिर हंसते हुए पैप्स के सामने कहते हैं, "मैं मजाक कर रहा हूं।" फैंस कपल की बॉन्डिंग पर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "इनके प्रैंक्स कमाल के हैं।"

दूसरे ने कहा, "दोनों एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।" एक और यूजर ने लिखा, "इनको किसी की नजर ना लगे, मेरी पसंदीदा जोड़ी।"

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल से ज्यादा हो गया है। दोनों 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 12:35 IST