
अपडेटेड 1 August 2025 at 18:25 IST
'RJ महवश को घर तोड़ने वाली तक कहा गया', ट्रोलिंग पर भड़के Yuzvendra Chahal, बताया रिश्ते का सच
Yuzvendra Chahal- RJ Mahvash: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा संग तलाक हो चुका है। इसके बाद चहल और आरजे महवश की अफवाहें उड़ती हैं। चहल ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने अपने और महवश के रिश्ते का सच बताया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

युजवेंद्र चहल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है। क्रिकेटर ने साल 2025 में डांसर-इंफ्लुएंसर धनश्री वर्मा संग शादी रचाई थी। 5 साल बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।

धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ता है। दोनों के डेटिंग की खबरें अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं।
Advertisement

अब चहल ने महवश संग अपने रिश्ते का पहली बार सच बताया है। क्रिकेटर ने महवश को अपना बहुत अच्छा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि तलाक के बाद जब मैं परेशान था, तो महवश ने इससे निकलने में मदद की।
Image: Instagram
चहल ने ये भी बताया कि जिस तरह की बातें महवश को बोलीं गई, उससे उन्हें बहुत बुरा लगा। उन्होंने कहा कि महवश को होम ब्रेकर तक कहा गया।
Advertisement

चहल ने बताया कि आरजे महवश के लिए ये सबकुछ बहुत मुश्किल था। उसे घर तोड़ने वाला बोला गया। बहुत कुछ गंदा-गंदा कहा गया। मुझे बहुत बुरा लगा।

क्रिकेटर ने कहा कि वो उन दोस्तों में थी, जिन्होंने मुझे चीजों में निकलने में मदद की और लोगों ने उसके साथ मेरा लिंकअप कर दिया।

चहल ने कहा कि हम कभी जा रहे हैं, क्रिसमस डिनर पर 5-6 लोगों के साथ गए। तब भी फोटो क्रॉप हम दोनों की हुई और कहा गया कि ये लोग डिनर डेट पर हैं।
Image: Instagram
उन्होंने कहा कि महवश के लिए ये सब पहली बार था। इन चीजों से वो काफी इफेक्ट हुई।

चहल से पूछा गया कि क्या वो दोबारा प्यार को मौका देंगे? उन्होंने कहा कि इस चीज के लिए मैं अभी समय लूंगा। खुद को तैयार कर लूं, क्योंकि अब मुझे प्यार खोने का डर लगता है। मुझे दिल से अटैचमेंट होता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 1 August 2025 at 18:24 IST