
सालों बाद मां-बाप को देख छलक पड़े अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल के आंसू, उधर कृतिका के छूटे पसीने- VIDEO
Payal Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने नए व्लॉग में दिखाया कि पायल मलिक के मम्मी-पापा 15 साल बाद उनसे मिलने आए हैं। यह खबर सुनते ही पायल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
घर में आते ही पायल अपने कथित मम्मी-पापा से गले लगकर रोने लगीं। इतने सालों बाद उनसे मिलने की खुशी उनके आंसुओं में साफ नजर आई।
Image: Social Media
दूसरी पत्नी कृतिका मलिक इस मुलाकात को लेकर काफी नर्वस थीं। उन्होंने अरमान से कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि क्या होगा और वे बहुत घबरा रही हैं।
Image: Social MediaAdvertisement
अरमान के समझाने के बाद कृतिका पायल के कथित माता-पिता के पास जाकर बैठीं। उन्होंने कृतिका को भी बेटी की तरह प्यार दिया, जिससे घर का माहौल भावुक हो गया।
Image: Social Media
पायल और उनके माता-पिता के इस मिलन को देखकर फैंस भी भावुक हो गए। सोशल मीडिया पर लोग इस पल को बेहद खास और दिल छू लेने वाला बता रहे थे।
Image: Social MediaAdvertisement
कुछ देर बाद अरमान मलिक ने खुलासा किया कि ये सब एक प्रैंक था। व्लॉग में दिखाए गए लोग पायल के असली मम्मी-पापा नहीं थे। सच्चाई सामने आने के बाद कई फैंस नाराज हो गए।
Image: Social Media
उनका कहना है कि मां-बाप जैसे रिश्ते को लेकर मजाक करना सही नहीं है और ऐसे प्रैंक से लोगों की भावनाएं आहत होती हैं।