
अपडेटेड 16 August 2025 at 12:45 IST
5वीं बार पिता बनेंगे यूट्यूबर अरमान मलिक, पत्नी पायल और कृतिका ने दी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी
YouTuber Armaan Malik: यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी पत्नी कृतिका मलिक और पायल मलिक ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। इस खुशखबरी के साथ अरमान अब 5वीं बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां फैन्स और ट्रोल्स दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अरमान मलिक ने किया ऐलान
यूट्यूबर अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने अपने फैंस को खुशखबरी दी है।
Image: Instagram
कृतिका की दूसरी प्रेग्नेंसी
फोटो में कृतिका प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आ रही हैं, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव दिख रहा था।
Image: instagramAdvertisement

घर में गूंजेगी किलकारियां
इस खुशखबरी के साथ अरमान और उनकी दोनों पत्नियां अब 5वीं बार माता-पिता बनने वाले हैं।
Image: Instagram
पहले से हैं चार बच्चे
अरमान, पायल और कृतिका, तीनों मिलकर पहले से ही चार बच्चों के माता-पिता हैं। अब परिवार और बड़ा होने वाला है।
Image: InstagramAdvertisement

सोशल मीडिया वायरल हो रहा पोस्ट
इस पोस्ट के बाद उनके फैंस ने उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दी हैं। कुछ लोगों उन्हें यह कहते हुए भी ट्रोल किया कि "हर महीने प्रेग्नेंसी का ऐलान कर देते हैं।"
Image: Instagram
दो शादियां, एक परिवार
अरमान की पहली पत्नी से डिवोर्स हो गया है। पायल मलिक उनकी दूसरी पत्नी हैं। वहीं तीसरी पत्नी कृतिका मलिक हैं। दोनों मिलकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
Image: Armaan Malik/Instagram
फैंस ने दिए रिएक्शन
तीनों के फैंस ने परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कई लोगों ने अरमान को मजाक का विषय भी बना दिया है।
Image: instagramPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 16 August 2025 at 12:44 IST