Sapna Choudhary Husband Veer Sahu

Sapna Choudhary Husband: कौन हैं सपना चौधरी के पति वीर साहू? जिन्हें कोर्ट ने पत्नी के करीब जाने से लगाई है रोक

Who Is Veer Sahu: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी इन दिनों सुर्खियों में है। पति वीर साहू के साथ रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कौन है सपना चौधरी के पति वीर साहू?

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपना ने पति यशवीर उर्फ वीर साहू पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं और कोर्ट में याचिका दायर की थी। 
 

Image: Social Media
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कोर्ट ने वीर साहू को सपना से किसी भी तरह संपर्क करने या उनके करीब आने से रोकने का आदेश दिया है। वीर साहू हरियाणा के मशहूर प्लेबैक सिंगर, गीतकार, म्यूजिक कंपोजर और स्टेज आर्टिस्ट हैं। 
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्हें हरियाणा का “बाबू मान” भी कहा जाता है। वीर साहू के गानों में हरियाणवी संस्कृति और देसी अंदाज की झलक देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है।
 

Image: Social Media
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सपना और वीर ने जनवरी 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ने अपनी शादी को काफी समय तक निजी रखा था। अक्टूबर 2020 में सपना ने बेटे पोरस को जन्म दिया। वहीं 2024 में उनके दूसरे बेटे शाहबीर का जन्म हुआ।

 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सपना और वीर सोशल मीडिया पर साथ में बहुत कम तस्वीरें शेयर करते हैं। यही वजह रही कि उनके रिश्ते की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल था। 
 

Image: Social Media
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साल 2023 में सपना की भाभी ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप लगाए थे। अब सपना ने भी पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

Image: Social Media
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिलहाल सपना और वीर की ओर से रिश्ते को लेकर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान नहीं आया है, लेकिन दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड