
Rishab Rikhiram Sharma: कौन हैं ऋषभ रिखीराम शर्मा? जिनकी सितार की धुन पर झूम रहा है पूरा सोशल मीडिया
Rishab Rikhiram Sharma: आजकल सोशल मीडिया फीड्स पर जहां देखो ऋषभ रिखीराम शर्मा तेजी से वायरल हो रहे हैं। अपनी उंगलियों से सितार पर जादुई धुनें बिखेरने वाले ऋषभ ने पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय संगीत को आधुनिक रंग में रंग कर नई पीढ़ी का दिल जीत लिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
ऋषभ रिखीराम शर्मा एक प्रसिद्ध सितार वादक हैं। वे महान सितार वादक और संगीतज्ञ पंडित रविशंकर के अंतिम शिष्य रहे हैं। वे शास्त्रीय संगीत को आधुनिक 'फ्यूजन' के साथ जोड़कर पेश करने में माहिर हैं।
ऋषभ की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण उनका 'Sitar for Mental Health' मानसिक स्वास्थ्य के लिए सितार अभियान है। उन्होंने यह महसूस किया कि संगीत में वह शक्ति है जो तनाव और चिंता को दूर कर सकती है।
Image: InstagramAdvertisement
डिजिटल युग में जहां एक ओर पॉप, हिप-हॉप और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक का बोलबाला है, वहीं एक युवा कलाकार ने अपने सितार की मधुर तान से युवाओं का दिल जीता है। इनकी सितार की धून से सब मोहित हैं।
Image: Instagram
ऋषभ ने केवल 10 साल की उम्र में सितार थाम लिया था। उनकी प्रतिभा को देखते हुए पंडित रविशंकर ने उन्हें अपना शिष्य बनाया। ऋषभ का मानना है कि सितार केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि उनकी आत्मा का हिस्सा है।
Image: InstagramAdvertisement
वे आज की पीढ़ी के लिए एक 'यूथ आइकन' बन चुके हैं, जो यह साबित कर रहे हैं कि भारतीय संस्कृति और वाद्य यंत्र कभी पुराने नहीं होते, बस उन्हें पेश करने का तरीका नया होना चाहिए।
वे लाइव कॉन्सर्ट्स और सोशल मीडिया सेशन के माध्यम से लोगों को 'डीप ब्रीदिंग' और मेडिटेशन के लिए प्रेरित करते हैं। उनका 'Sitar for Mental Health' टूर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी सफल रहा है।
Image: Instagram
ऋषभ की मेहंदी में अक्सर प्रतीकात्मक तत्व शामिल होते हैं जो उनके जीवन, कला और सांस्कृतिक जड़ों को दर्शाते हैं । चाहे वह उनकी संगीत विरासत का संकेत हो, पवित्र ज्यामिति हो।
Image: Instagram
वह पहले सितार वादक हैं, जिन्हें राष्ट्रपति के द्वारा आयोजित दिवाली कार्यक्रम के लिए व्हाइट हाउस में प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।