
Ranveer Allahbadia Girlfriend: कौन है जूही भट्ट? जिसके प्यार में डूबे नजर आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया- VIDEO
Who Is Ranveer Allahbadia Girlfriend Juhi Bhatt: मशहूर यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट को फैंस से ऑफिशियली मिलवा दिया है। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रणवीर ने अपने मसाई मारा ट्रिप का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह जूही भट्ट के साथ सफारी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Image: Social Media
वीडियो में रणवीर कहते हैं, “मिलिए जूही से… प्लीज उनके साथ अच्छे और प्यार से पेश आएं।” उन्होंने मजाक में कहा कि अगर किसी को आलोचना करनी है तो वह उन्हें करे, जूही को नहीं।
Image: Social MediaAdvertisement
रणवीर की बात सुनकर जूही मुस्कुराते हुए कहती हैं, “नहीं, इनको कुछ मत कहिये प्लीज।” उन्होंने फैंस से सिर्फ पॉजिटिव और खुशियों भरी वाइब्स भेजने को कहा। जूही एक मुंबई बेस्ड एक्टर और कंटेंट क्रिएटर हैं।
Image: Social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह मूल रूप से देहरादून की रहने वाली हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। जूही कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।
Image: Social MediaAdvertisement
उन्होंने ‘तुम से ना हो पाएगा’ और ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ जैसे शोज में काम किया है। वह फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें पिलेट्स और सर्फिंग का बेहद शौक है।
Image: Social Media
जूही भट्ट अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे पहले रणवीर ने मसाई मारा ट्रिप की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ‘हार्ड लॉन्च’ किया था।
Image: Social Media
उन्होंने लिखा था, “सूरज, चांद, सितारे और इनके बीच की हर चीज… क्या आप कभी किसी ऐसे इंसान से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नेगेटिविटी को खत्म कर दे? मैं मिला हूं।”
Image: Social Media
अब इस नए वीडियो के बाद फैंस रणवीर और जूही की जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दोनों को उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं और बधाइयां दे रहे हैं।
Image: Social Media