
अपडेटेड 17 October 2024 at 23:30 IST
कौन हैं Nikita Porwal? जानें कैसा रहा उज्जैन से Miss India का खिताब जीतने तक का सफर
Who is Nikita Porwal: Femina Miss India 2024 Winner- कौन है निकिता पोरवाल? मध्य प्रदेश से मिस इंडिया 2024 प्रतियोगी- तस्वीरों में जानें सब कुछ!
- फोटो गैलरी
- 2 min read

Femina Miss India 2024 Winner: फेमिना मिस इंडिया 2024 को विनर मिल चुका है। यह ताज इस बार Nikita Porwal ने अपने नाम किया है। आइए जानते हैं निकिता पोरवाल कौन हैं जिन्होंने देश को गौरवान्वित किया है। Image: instagram

16 अक्टूबर को मुंबई के फेमस स्टूडियोज में आयोजित किए गए फेमिना मिस इंडिया 2024 में 29 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश से 30 लड़कियों ने हिस्सा लिया। जिसमें निकिता पोरवाल विनर रहीं। Image: instagram
Advertisement

निकिता पोरवाल महादेव की नगरी उज्जैन की रहने वाली हैं। वह एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। उन्होंने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है। Image: instagram

यह बात शायद ही कोई जानता होगा कि निकिता पोरवाल ने महज 18 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। वो एक टीवी शो की होस्ट बन गई थीं। Image: instagram
Advertisement

मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम करने वाली निकिता पोरवाल ने कई सारी नेशनल और इंटरनेशनल स्टेज के लिए ड्रामा लिखा है, जिसमें 250 पन्नों की कृष्ण लीला भी शामिल है। Image: instagram

निकिता अब मिस वर्ल्ड कॉम्पीटिशन को रिप्रेजेंट करेंगी। इंस्टाग्राम पर उनके सिर्फ 5 हजार फॉलोअर्स हैं, लेकिन अब उनकी मेहनत रंग लाई है और वह रातों-रात सोशल मीडिया ही नहीं पूरे देश की धड़कन बन गई है।
Image: instagramPublished By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 October 2024 at 23:30 IST