
कौन थीं Divyanka Sirohi? 30 साल की हरियाणवी एक्ट्रेस की मौत से इंडस्ट्री में पसरा मातम, घर में अचानक बिगड़ी तबीयत
Divyanka Sirohi Passes Away: हरियाणवी इंडस्ट्री में उस समय मातम पसर गया जब खबर आई कि 30 साल की मशहूर एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हरियाणवी इंडस्ट्री की उभरती सितारा दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन हो गया। सामने आई जानकारी की माने तो, वो अपने घर में चक्कर खाकर गिर पड़ी थीं जिससे कथित तौर पर उनके सिर में चोटें आईं।
Image: @divyankaasirohi/instagram
दिव्यांका को कथित तौर पर हार्ट अटैक आया था। जबकि कुछ रिपोर्ट्स में लिखा है कि वो यूपी स्थित घर में चक्कर खाकर गिर पड़ीं जिससे उन्हें चोटें आईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Image: @divyankaasirohi/instagramAdvertisement
बुलंदशहर की दिव्यांका इन दिनों गाजियाबाद में अपने परिवार के साथ रह रही थीं। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए की थी। बाद में सिक्किम से एमबीए किया। उन्होंने टिकटॉक से करियर शुरू किया था।
Image: @divyankaasirohi/instagram
दिव्यांका को बचपन से एक्टिंग और डांस का शौक था। उनका पंजाबी गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नहीं तू' पर बनाया वीडियो काफी वायरल हुआ। बाद में उन्होंने मशहूर सिंगर मासूम शर्मा के साथ हिट म्यूजिक वीडियो दिए।
Image: @divyankaasirohi/instagramAdvertisement
दिव्यांका के गाने आते ही यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोर लेते थे। उन्होंने 50 से ज्यादा सुपरहिट गाने दिए थे और मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।
Image: @divyankaasirohi/instagram
दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर 13 लाख फॉलोअर्स थे। मासूम शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रृद्धांजलि दी है और लिखा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
Image: @divyankaasirohi/instagram