
अपडेटेड 6 July 2025 at 20:37 IST
20 साल बड़े रणवीर सिंह संग करेंगी रोमांस, कौन हैं Dhurandhar की हीरोइन सारा अर्जुन? 12 महीने की उम्र से कर रहीं इंडस्ट्री में काम
Sara Arjun: रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक वीडियो रिलीज हो चुका है जिसमें लोगों की नजरें उनकी हीरोइन सारा अर्जुन पर टिक गई हैं। जानिए कौन हैं वो।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

आदित्य धर ने फिल्म ‘धुरंधर’ का निर्देशन किया है जिसमें 40 साल के रणवीर सिंह अपनी से 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे।
Image: X
सारा अर्जुन भले ही बॉलीवुड में नया चेहरा हो लेकिन कैमरे के आगे वो एक साल की उम्र से आ रही हैं। वो मशहूर चाइल्ड एक्टर रह चुकी हैं और अब तक हजारों एड्स में काम किया है।
Image: XAdvertisement

सारा का जन्म 2005 में मुंबई में हुआ था। वह एक्टर राज अर्जुन की बेटी हैं, जो फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में 'फारूख मलिक' के रोल के लिए जाने जाते हैं। सारा एक साल की थीं जब उन्होंने अपना पहला एड किया।
Image: X
सारा को पहली बार फेम मिला फिल्म Deiva Thirumagal से जब वो केवल 6 साल की थीं। बाल कलाकार के रूप में सारा ने तमिल इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने फिल्म ‘एक थी डायन’ से बॉलीवुड डेब्यू किया।
Image: XAdvertisement

सारा अर्जुन को फिर सलमान खान की ‘जय हो’ और ऐश्वर्या राय-इरफान खान की फिल्म ‘जज्बा’ में भी देखा गया था। साथ ही साथ वो तमिल फिल्मों में भी अपने एक्टिंग हुनर से लोगों का दिल जीत रही थीं।
Image: X
‘पोन्नियिन सेलवन I’ और II से सारा अर्जुन 2023 तक भारत की सबसे ज्यादा कमाने वाली बाल कलाकार बन गई थीं। उस समय वो 10 करोड़ रुपये कमा रही थीं। अब एडल्ट के रूप में ‘धुरंधर’ उनकी पहली फिल्म होगी।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 20:37 IST