
रणवीर सिंह या दीपिका पादुकोण…. किस पर गई है बेटी दुआ? कपल के बचपन की फोटोज देख खुद करें फैसला
Dua Padukone Singh: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने इस शुभ अवसर पर अपनी नन्ही परी दुआ पादुकोण सिंह का चेहरा आखिरकार रिवील कर दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
दुआ पादुकोण सिंह ने आखिरकार सोशल मीडिया पर एंट्री मार ली है। उनके माता-पिता दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली पर अपनी लाडली का चेहरा रिवील कर दिया है।
Image: Instagram
दुआ पादुकोण सिंह की पहली झलक से फैंस नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। इन तस्वीरों में बेबी दुआ को अपनी मां दीपिका पादुकोण के साथ रेड में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है।
Image: InstagramAdvertisement
बेबी दुआ ने लाल रंग का सूट पहना था जिसके साथ उनकी दो चोटी कमाल की लग रही थीं। ऊपर से उनकी माथे की बिंदी और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देख आपका दिल पिघल जाएगा।
Image: Instagram
सोशल मीडिया पर चारों ओर दुआ पादुकोण सिंह की तस्वीरें ही छाई हुई हैं। फैंस अब अपनी राय रख रहे हैं कि दुआ किस पर गई हैं।
Image: InstagramAdvertisement
दुआ का क्यूट चेहरा रिवील होने के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका के बचपन की तस्वीरें भी ट्रेंड होने लगी हैं। फैंस अब पता लगा रहे हैं कि दुआ अपने मां-बाप में से किसपर गई हैं।
Image: Instagram
जहां बहुत से लोगों का कहना है कि दुआ एकदम अपने पिता रणवीर सिंह जैसी दिखती हैं तो कुछ फैंस ये भी कमेंट कर लिख रहे हैं- मिनी दीपिका।
Image: instagram