
अपडेटेड 21 May 2025 at 13:44 IST
गर्लफ्रेंड को लेकर अली गोनी ने ऐसा क्या कर दिया मजाक कि भड़क गए लोग? यूजर्स ने यूं किया ट्रोल
टीवी एक्टर अली गोनी की एक पोस्ट को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्हें अली का एक मजाक रास नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर एक-दूसरे संग मस्ती-मजाक करते देखा जाता है। हालांकि, इस बार अली ने जो मजाक किया है वो लोगों को कतई रास नहीं आया।
Image: Instagram
दरअसल, अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर जैस्मिन भसीन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने सफेद रंग का क्रॉप टॉप और जींस पहन रखा है। इसे शेयर करते हुए अली ने पूछा- 'क्या जैस्मिन छपरी है?' Image: Instagram
Advertisement

अली का गर्लफ्रेंड को छपरी बोलना नेटिजंस को रास नहीं आया और उन्होंने उनकी क्लास लगा दी। Reddit पर कुछ यूजर्स ने अली के इस शब्द को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की और उन्हें 'रेड फ्लैग' तक कह डाला।

कुछ Reddit यूजर्स ने अली के इस शब्द को अपमानजक करार दिया। कुछ ने पब्लिक में इस तरह के शब्द का यूज करने पर सवाल खड़े किए। वहीं कपल के फैंस ने उनका सपोर्ट करते हुए इसे उन दोनों के बीच की मस्ती बताई।
Image: Aly Goni/InstagramAdvertisement

बता दें कि रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 14 में अली गोली और जैस्मिन भसीन की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। तभी से दोनों का रिश्ता मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 May 2025 at 13:44 IST