
अपडेटेड 15 January 2026 at 11:29 IST
Laughter Chefs 3: विवियन डीसेना-ईशा सिंह के बाद इन कंटेस्टेंट ने भी बीच में छोड़ा शो! अब पुराने 'धुरंधरों' की होगी वापसी?
Laughter Chefs Season 3: ईशा मालवीय के बाद लाफ्टर शेफ्स 3 से कुछ और कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। एक साथ 5 सितारों के शो छोड़ने की खबर है। वहीं इस बीच कुछ पुराने कंटेस्टेंट शो में वापस भी लौट सकते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर आने वाले कॉमेडी रिएलिटी शो लाफ्टर शेफ्स 3 लगातार सुर्खियों में बना हुआ था। ये दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है।

अब लाफ्टर शेफ को लेकर ऐसी खबर सामने आ रही है, जो फैंस को निराश कर सकती है। बताया जा रहा है कि एक साथ कुल 5 कंटेस्टेंट ने इस शो को अलविदा कह दिया है।
Advertisement

लिस्ट में पहला नाम है ईशा मालवीय का। एल्विश संग ईशा की शो में जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही थी। खबर है कि किसी और प्रोजेक्ट पर काम करने और डेट्स की वजह से ईशा ने शो छोड़ दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक विवियन डीसेना ने भी इस पॉपुलर कुकिंग शो को बीच में ही अलविदा कह दिया। उनको नया शो मिलने की चर्चाएं हैं।
Advertisement

विवियन के साथ शो में उनकी कुकिंग पार्टनर ईशा सिंह के भी लाफ्टर शेफ्स 3 छोड़ने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा को एक अपकमिंग प्रोजेक्ट्स से एक बड़ा ब्रेक मिला है।

इन तीनों के अलावा गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी के भी लाफ्टर शेफ को अलविदा कहने के चर्चे हैं। कुछ कमिटमेंट्स के चलते कपल ने ये फैसला किया है।

एक साथ इतने कंटेस्टेंट के शो छोड़ने के बीच कुछ पुराने सितारों की वापसी की भी खबरें हैं। इसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का नाम शामिल हैं, जो फिर लाफ्टर शेफ से जुड़ सकते हैं।

सुदेश लहरी और निया शर्मा की भी शो में वापसी की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि इन्होंने विवियन और ईशा को रिप्लेश किया। एक रेडिट यूजर ने दावा किया है कि दोनों ने शूटिंग भी शुरू कर दी है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 15 January 2026 at 11:29 IST