
अपडेटेड 6 August 2025 at 20:59 IST
Monalisa: माला बेचने वाली मोनालिसा अब बनी लाखों दिलों की धड़कन, किससे करेंगी शादी? जवाब से जीता दिल
Monalisa: पिछले साल तक माला बेचकर अपना और घर का पेट चलाने वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं और बहुत जल्द उनकी मूवी 'द डायरी ऑफ मणिपुर' रिलीज होने वाली हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय था जब वो दो वक्त की रोटी के लिए कड़ी संघर्ष करती थीं, लेकिन अब उनकी किस्मत बिल्कुल बदल चुकी है।

मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं और बहुत जल्द उनकी मूवी 'द डायरी ऑफ मणिपुर' रिलीज होने वाली हैं। उनका एक म्यूजिक एल्बम भी फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Advertisement

मोनालिसा इन दिनों फिल्म की शूटिंग और म्यूजिक एल्बम में बीजी हैं। फैंस उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी बेताब रहते हैं। एक इंटरव्यू में मोनालिसा ने अपनी शादी से जुड़े सवाल का जवाब दिया है।

मिर्ची प्लस को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा से पूछा गया कि अब आप बड़ी हो चुकी हैं, लाखों लड़के आपसे शादी करना चाहते हैं, लेकिन आप किस लड़के को अपना दूल्हा बनाना चाहती हैं?
Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए मोनालिसा ने कहा- जो मम्मी-पापा पसंद करेंगे, मैं उसी से शादी करूंगी। इसके बाद उनसे पूछा गया कि इसका मतलब जो लड़के आपको पसंद करेंगे, उन्हें मम्मी-पापा के पैर दबाने होंगे?

इसपर मोनालिसा ने जवाब दिया- मेरी बात तो रहने दो, हमारे यहां कोई भी लड़की माता-पिता की मर्जी से ही शादी करेगी।

बता दें कि मोनालिसा अभी सिर्फ 16 साल की हैं और उन्होंने सफलता की ऊंचाइयों का सफर शुरू ही किया है। देखना दिलचस्प होगा कि भविष्य में वो कितना आगे बढ़ती हैं और किस लड़के से शादी करती हैं।
Image: youtubePublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 20:59 IST