
Trisha Krishnan: तृषा कृष्णन के हाथ पर बने Tattoo का Thalapathy Vijay से है खास कनेक्शन? जानिए क्या है इसका मतलब
Trisha Krishnan Tattoo: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने थलपति विजय इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच उनके हाथ पर बने टैटू को लेकर सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। कई लोग इसे विजय की राजनीतिक सफलता से जोड़ रहे हैं। फैंस लगातार उनकी टैटू वाली फोटो पर कमेंट कर रहे हैं और विजय के करियर से उसे जोड़कर देख रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा कृष्णन की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया है। फैंस सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर लगातार चर्चा कर रहे हैं।
Image: instagram
तृषा के हाथ पर बने छोटे से टैटू ने लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव में वोट डालने के बाद उन्होंने अपनी उंगली दिखाते हुए इस टैटू की ओर इशारा भी किया था
Image: instagramAdvertisement
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि तृषा का यह टैटू विजय के लिए सौभाग्य लेकर आया है। कई लोग इसे उनकी राजनीतिक सफलता से जोड़कर देख रहे हैं।
Image: instagram
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत के बाद विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी समारोह में मौजूद रहे। हालांकि पूरे इवेंट में विजय के साथ तृषा कृष्णन की भी खूब चर्चा हुई
Image: instagramAdvertisement
इवेंट में तृषा की मौजूदगी के बाद कुछ लोगों ने उनकी तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता से की। वहीं कई यूजर्स ने कयास लगाए कि तृषा भविष्य में राजनीति में कदम रख सकती हैं।
Image: instgaram
रिपोर्ट्स के मुताबिक तृषा का यह टैटू वृषभ राशि से जुड़ा है, जो उनकी सूर्य राशि भी मानी जाती है। कहा जा रहा है कि वह अपनी राशि को अपने जीवन और सफलता के लिए अहम मानती हैं।
Image: instagram
दावा किया गया है कि विजय की राशि कर्क है, ज्योतिष के अनुसार वृषभ और कर्क राशियों को अनुकूल माना जाता है। दोनों के बीच गुडलक कनेक्शन की चर्चा बनी हुई है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
Image: instagram