
अपडेटेड 4 September 2025 at 10:02 IST
TMKOC फेम इस एक्ट्रेस ने मुंह छिपाकर किए बप्पा के दर्शन, 8 साल बाद करेंगी वापसी?
TMKOC की दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने लालबाग के राजा के दरबार पहुंच बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा हाइड कर रखा था।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पॉपुलर सिटकॉम 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन का किरदार निभाकर फेमस हुईं दिशा वकानी बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा के पंडाल पहुंचीं। इस दौरान का उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
Image: instagram
इसमें दिशा वकानी मास्क से चेहरे छिपाए नजर आ रही हैं। उन्होंने पिंक एंड ग्रीन कलर की बनारसी साड़ी पहनी है और बालों को बांधा हुआ है।
Advertisement

मुंह पर मास्क पहनने की वजह से उनके आस-पास मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। लाइमलाइट से दूर रहने वाली अपनी फेवरेट दयाबेन को लालबाग के राजा के दरबार देख फैंस खुश हो गए।

फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने दिशा से वापस दयाबेन का किरदार निभाने तक की बात कह दी है।
Advertisement

बता दें कि साल 2018 में TMKOC शो छोड़कर दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर चली गई थीं। तभी से शो बिना दयाबेन के आगे बढ़ रहा है। शो में अब तक दिशा वकानी के पॉपुलर किरदार की रिप्लेसमेंट नहीं हुई है।

यहां तक कि दिशा वकानी ने खुद भी वापसी नहीं की है। अब हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई लौटी हैं। इसके बाद से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ही शो में वापसी करेंगी।
Image: IANS
रक्षाबंधन के मौके पर असित मोदी और दिशा की मुलाकात हुई थी। इस दौरान दिशा ने असित मोदी की कलाई पर राखी बांधी थी।
Image: instagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 10:02 IST