kapil sharma show

फिर विवादों में घिरा कपिल शर्मा का शो, इस बार 'बाबूराव' है वजह, किसने भेजा 25 करोड़ का कानूनी नोटिस?

The Great Indian Kapil Sharma Show: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो' फिर विवादों में आ गया है। इस बार शो के मेकर्स और नेटफ्लिक्स को 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा?

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। हर हफ्ते शो में नए-नए गेस्ट मस्ती, मजाक और धमाल करते नजर आते हैं। 
 

Image: Instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस सीजन का लास्ट एपिसोड आने वाला है, जिसमें अक्षय कुमार गेस्ट बनकर कपिल शर्मा के शो में पहुंचेंगे। वो TGIKS में अपनी फिल्म 'जॉली LLB 3' को प्रमोट करते नजर आएंगे। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे पहले कपिल शर्मा शो विवादों में घिर गया है। दरअसलस, हेरा फेरी के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने नेटफ्लिक्स और शो की प्रोडक्शन कंपनी को 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेज दिया है। 
 

Image: X
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वजह है 'बाबूराव' का किरदार। दरअसल, शो में जब अक्षय कुमार गेस्ट बनकर पहुंचे, तो सेट पर सभी को गुदगुदाने के लिए कीकू शारदा ने ‘हेरा फेरी’ के बाबूराव के गेटअप में एंट्री ली। 
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

'बाबूराव' बन कीकू शारदा ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया, लेकिन यही चीज फिरोज नाडियावाला को रास नहीं आई। 
 

Image: Facebook
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिरोज ने कपिल के शो और नेटफ्लिक्स पर बिना इजाजत बाबूराव के किरदार का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और इसके लिए ही 25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा। 
 

Image: Instagram
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नोटिस में कहा गया कि बाबूराव सिर्फ एक कैरेक्टर नहीं, ये 'हेरा फेरी' की जान है। ये हमारी मेहनत का नतीजा है। इसका कोई बिना इजाजत गलत फायदा नहीं ले सकता। इस किरदार को परेश रावल ने अपने दिल से तराशा है।
 

Image: Instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नोटिस में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का आरोप लगाया गया। नाडियाडवाला की टीम ने नेटफ्लिक्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और किसी भी थर्ड-पार्टी चैनल से सभी सेगमेंट्स को तुरंत हटाने को कहा।
 

Image: Youtube
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिपोर्ट्स के मुताबिक नोटिस में लिखित में मांगा कि भविष्य में ऐसा नहीं करेंगे। साथ ही प्रोड्यूसर ने 24 घंटे में माफी मांगने और 25 करोड़ का मुआवजा देने को भी कहा।

Image: Instagram
Published By:
 Ruchi Mehra

पब्लिश्ड