
Thalapathy Vijay Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं थलपति विजय? राजनीति में कदम रखते ही हिला दी तमिलनाडु में स्टालिन की कुर्सी
Thalapathy Vijay Net Worth: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार अलग लहर देखने को मिल रही है। DMK और AIADMK की जगह जनता ने इस बार एक नई पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) को मौका दिया है जो एक्टर थलपति विजय की है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
थलपति विजय बड़े पर्दे की तरह अब राजनीति में भी धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्मों की दुनिया को छोड़ तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) से राजनीति में कदम रखा और आते ही धमाका कर दिया।
Image: instagram
अबतक सामने आए रुझानों में, थलपति विजय की TVK तमिलनाडु चुनाव में 105 सीटों के साथ आगे चल रही है। वो बहुमत के काफी करीब है। विजय अपनी दोनों सीटों तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरम्बूर में भी लीड कर रहे हैं।
Image: instagramAdvertisement
ऐसे में एक नजर थलपति विजय की नेट वर्थ पर डालते हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति कुल 603.20 करोड़ रुपये बताई है। इसमें चल संपत्ति 404.58 करोड़ तो अचल संपत्ति 198.62 करोड़ रुपये है।
Image: instagram
थलपति विजय तमिल सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार हैं और सालों से सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स में से एक रहे हैं। साल 2024-25 में ही विजय ने 184.53 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई कर ली थी।
Image: instagramAdvertisement
फिल्मों के अलावा, थलपति विजय की ब्रांड एंडोर्समेंट, रियल एस्टेट और फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट से भी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है। उनके पास बीएमडब्ल्यू, लेक्सस और टोयोटा वेलफायर जैसी महंगी लग्जरी कार हैं।
Image: instagram
हलफनामे के अनुसार, विजय की संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा लिक्विड एसेट में है, जैसे कि 213 करोड़ की बैंक जमा राशि और वित्तीय साधनों में निवेश। उन्होंने अपनी पत्नी संगीता के नाम पर भी संपत्ति घोषित की है।
Image: instagram
संगीता के पास करीब 15.76 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है। विजय ने चेन्नई में कई कमर्शियल और रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी में भी निवेश किया है। उनकी कोडाईकनाल में खेती की जमीन भी है।
Image: instagram