
Teacher's Day 2026: ‘तारे जमीन पर’ से लेकर ‘सुपर 30’तक... शिक्षक दिवस पर जरूर देखें बॉलीवुड की ये 5 बेहतरीन फिल्में; जो दिखाती हैं गुरु-शिष्य का अनोखा रिश्ता
Teachers’ Day के खास मौके पर बॉलीवुड की कई फिल्मों ने टीचर और स्टूडेंट के रिश्ते को सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे भावनाओं, संघर्ष और जिंदगी की सीख से जोड़ा। ‘Black’ से ‘Super 30’ तक, ये 5 फिल्में गुरु-शिष्य के रिश्ते की अलग-अलग खूबसूरत तस्वीर दिखाती हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
तारे ज़मीन पर एक बेहद प्रेरणादायक कहानी है। इसमें आमिर खान ने एक कला शिक्षक का शानदार किरदार निभाया है। एक छोटे बच्चे को 'डिस्लेक्सिया' जैसी परेशानी है। उसे पढ़ाई करने में काफी दिक्कत होती है।
नैना कोई साधारण शिक्षिका नहीं है, बल्कि वह 'टॉरेट सिंड्रोम' नामक एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित है। उसे बोलने के दौरान बार-बार हिचकी आती है, जिसे समाज अक्सर एक बड़ी कमजोरी के रूप में देखता है।
Advertisement
2009 में प्रदर्शित हुई फिल्म '3 इडियट्स' में आमिर खान ने भले ही पारंपरिक शिक्षक की भूमिका न निभाई हो, लेकिन उनके किरदार 'रैंचो' ने हमें जिंदगी के वो अनमोल सबक सिखाए हैं।
Image: IMDb
संजय लीला भंसाली की बेहतरीन फिल्म 'ब्लैक' बेहद प्रभावशाली है। देबराज एक ऐसी दृष्टिहीन और मूक-बधिर लड़की, मिशेल, के शिक्षक बनते हैं, जिसकी दुनिया पूरी तरह से अंधकार और खामोशी में डूबी हुई है।
Image: IMDbAdvertisement
फिल्म 'सुपर 30' में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की प्रेरणादायक भूमिका निभाई है, जो आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी बच्चों को देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी की मुफ्त कोचिंग देते हैं।
Image: IMDb