
Surbhi Jyoti: 38 की उम्र में मां बनी सुरभि ज्योति, बेटी को दिया जन्म; पोस्ट शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज
Surbhi Jyoti: टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी के लिए 13 जून 2026 का दिन बेहद खास रहा। इस कपल ने अपने फैंस के साथ शेयर किया कि वे एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी को शेयर किया है।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बहुत ही प्यारा और पेस्टल पिंक रंग का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक गुलाब बना हुआ है और लिखा है कि उनकी बेटी का जन्म 13 जून 2026 को हुआ है।
Image: instagram
सुरभि और सुमित ने पोस्ट के साथ लिखा कि उनकी बेटी अब उनके साथ है और उनका दिल प्यार और कृतज्ञता से भर गया है।खुशखबरी सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।
Advertisement
इंडस्ट्री के उनके कपल के दोस्त और साथी ने नए माता-पिता को शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और आशका गोरडिया समेत कई स्टार्स ने कमेंट कर अपना प्यार शेयर किया है।

फरवरी 2026 में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने के बाद सुरभि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुमित हमेशा से ही एक बेटी चाहते थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि सुमित बहुत केयरिंग पति हैं।
Image: InstagramAdvertisement
प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने सुरभि का पूरा ख्याल रखा। उनके लिए बच्चा स्वस्थ हो, यही सबसे बड़ी खुशी थी, लेकिन सुमित की इच्छा पूरी होने से वे बेहद खुश हैं।
Image: Instagram
सुरभि और सुमित ने अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट रिसॉर्ट्स में एक निजी समारोह में शादी रचाई थी। सुरभि अपने टीवी शोज जैसे कबूल है, नागिन और इश्कबाज के लिए पहचानी जाती हैं।
Image: Instagram
वहीं सुमित सूरी ने 2013 में फिल्म वार्निंग से बॉलीवुड में कदम रखा था और वे 14 फेरे जैसी फिल्मों का हिस्सा भी रह चुके हैं।
Image: Instagram