Surbhi Jyoti daughter photo

सुरभि ज्योति की बेटी की पहली तस्वीर आई सामने, पापा सुमित सूरी के साथ काला धागा पहने दिखी नन्हीं राजकुमारी

Surbhi Jyoti: टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने 13 जून को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। जब से सुरभि ने मां बनने की खबर शेयर की है, तब से ही फैंस उनकी नन्ही परी की पहली झलक देखने के लिए बेताब थे। अब सुरभि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी की पहली तस्वीर शेयर कर सभी का इंतजार खत्म कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सुरभि ज्योति ने अपनी बेटी की पहली तस्वीर साझा कर फैंस का लंबा इंतजार खत्म कर दिया है। इस दिल छू लेने वाली तस्वीर में माता-पिता के हाथों के बीच उनकी बेटी का छोटा सा हाथ नजर आ रहा है।

Image: Instagram
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस तस्वीर का सबसे खास हिस्सा बच्ची द्वारा अपने पिता सुमित सूरी की उंगली को मजबूती से पकड़ना है। यह खूबसूरत पल उनके बीच के अटूट रिश्ते को बयां कर रहा है।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अपनी नन्ही परी को बुरी नजर से बचाने के लिए सुरभि ने बहुत ही प्यार और सावधानी से उसे काला धागा पहनाया है। यह तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है।
 

Image: Instagram
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

साल 2024 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट में शादी के बंधन में बंधने के बाद, अब सुरभि और सुमित अपनी बेटी के आने के बाद एक पूर्ण परिवार के रूप में बेहद खुश हैं।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस पोस्ट के साथ ही सुरभि ने अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर यानी 'मदरहुड' की शुरुआत की है, और फैंस इस नए मेहमान के लिए अपनी ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

Image: Instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड