
अपडेटेड 3 March 2026 at 20:45 IST
Sonu Ke Titu Ki Sweety Re-release: कार्तिक आर्यन की पहली 100 करोड़ी फिल्म, रि-रिलीज पर तोड़ पाएगी रणबीर कपूर का रिकॉर्ड?
Sonu Ke Titu Ki Sweety Re-release: कार्तिक आर्यन की 2018 में आई सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' दोबारा सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रही है। फिल्म आठ साल बाद दोबारा रिलीज हो रही है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

लव रंजन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ को फैंस का भरपूर प्यार मिला था और ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसमें कार्तिक आर्यन, सनी सिंह और नुसरत भरूचा नजर आए थे।
Image: X
फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ ने भारत में 108.95 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसी के साथ ये कार्तिक आर्यन की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई थी।
Image: XAdvertisement

अब फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ रि-रिलीज हो रही है। मेकर्स ने जानकारी दी कि ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 6 मार्च 2026 से सिनेमाघरों में फिर लगेगी।
Image: X
‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के कितने चाहनेवाले हैं, ये तो सभी को पता है लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये रणबीर कपूर की ‘ये जवानी है दीवानी’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
Image: XAdvertisement

फिलहाल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ है, जिसने 1.15 करोड़ की ओपनिंग की थी और बॉक्स ऑफिस पर 22.04 करोड़ रुपये कमा डाले।
Image: X
वहीं, कलेक्शन के मामले में टॉप 5 रि-रिलीज फिल्में हैं- सनम तेरी कसम (35.55 करोड़), तुम्बाड (32 करोड़), ये जवानी है दीवानी (22.04 करोड़), रॉकस्टार (10 करोड़) और लैला मजनू (9.15 करोड़)।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 20:45 IST