
दूसरी बार मां बनने के बाद ऐसी हुई सोनम कपूर की हालत, चेहरे पर पड़े डार्क सर्कल्स, बोलीं- अब याद नहीं रहता…
Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। नई मां बनने के बाद एक्ट्रेस रात भर जाग रही हैं जिसके बाद उनका हाल बेहाल हो गया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सोनम कपूर ने 40 साल की उम्र में अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया है। अब वो दो बेटों की मां बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दिखाया है कि डिलीवरी के बाद उनका क्या हाल हो गया है।
Image: Instagram
सोनम कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने न्यूबोर्न बेबी को गोद में पकड़े नजर आ रही हैं। उनका बेटा उनके कंधे पर सिर रखकर सो रहा था।
Image: @sonamkapoor/instagramAdvertisement
इस फोटो में सोनम कपूर काफी थकी-थकी नजर आ रही थीं। जाहिर है कि वो रात भर जागकर अपने बेबी का ख्याल रख रही थीं जिसकी वजह से उनकी आंखों के नीचे काले घेरे भी आ गए।
Image: @sonamkapoor/instagram
इस फोटो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा- ‘डार्क सर्कल्स जिंदाबाद’। इसके अलावा, उन्होंने पोस्टपार्टम यानि डिलीवरी के बाद का अनुभव भी साझा किया है।
Image: @sonamkapoor/instagramAdvertisement
सोनम ने एक पोस्ट रीशेयर किया है जिसमें लिखा है- ‘एक नई मां को भले ही पोस्टपार्टम रिकवरी के बारे में ज्यादा न याद हो लेकिन उसे हमेशा याद रहेगा कि बेबी ने उसे कैसा महसूस कराया’।
Image: @sonamkapoor/instagram
सोनम ने कुछ दिनों पहले हॉस्पिटल बेड से अपनी एक फोटो भी अपलोड की थी जिसमें वो अपने न्यूबोर्न बेबी को पकड़े नजर आ रही थीं। ये उनकी डिलीवरी के बाद की फोटो है।
Image: @sonamkapoor/instagram