Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal 2nd wedding anniversary

शर्ट और शॉर्ट्स में सोनाक्षी, समंदर किनारे झुककर हाथ चूमते जहीर...कपल फुकेट में मना रहा शादी की दूसरी सालगिरह, Photos

बॉलीवुड के सबसे चर्चित और प्यारे कपल्स में से एक सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस खूबसूरत जोड़े की शादी को 23 जून को पूरे 2 साल हो गए हैं। इस खास और रोमांटिक दिन को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों ने भारत से दूर थाईलैंड के खूबसूरत आइलैंड फुकेट पर गए थे। अब कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया है, जिनपर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोनाक्षी ने कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने बहुत ही प्यारा कैप्शन लिखा है, आसमान ने हमारे साथ हमारी दूसरी सालगिरह मनाई

Image: instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस पहली तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर का बैक लुक नजर आ रहा है। दोनों सफेद रंग के स्टाइलिश आउटफिट में समंदर किनारे खड़े हैं और जहीर ने बेहद प्यार से सोनाक्षी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगली तस्वीर में कपल शाम के ढलते रंगों और ऊंचे पेड़ों के बीच दोनों एक-दूसरे की बाहों में खोए हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में एक खूबसूरत कैनोपी लगी है, जिसे फेयरी लाइट्स से सजाया गया है।

Image: instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उनके खास एनिवर्सरी डिनर की एक झलक दिखाई दे रही है। जहीर ने सोनाक्षी के लिए समंदर के सामने एक बहुत ही खूबसूरत और प्राइवेट डिनर डेट प्लान की। दोनों टेबल पर बैठकर बातें करते हुए शाम का आनंद ले रहे हैं।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस फोटो में सोनाक्षी और जहीर कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं। दोनों ने वाइट को-ऑर्ड सेट और कैजुअल शर्ट पहनी है, बीच-साइड डिनर डेट में उनका आउटफिट बिलकुल मैच कर रहा है। 

Image: Instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कपल की ये तस्वीरें फैंस का दिल जीत रही हैं। इसमें जहीर इकबाल एक बार फिर फिल्मी अंदाज में रेत पर अपने घुटनों के बल बैठे दिख रहे हैं और उन्होंने सोनाक्षी का हाथ थामा हुआ है।

Image: Instagram
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड