
अपडेटेड 22 July 2025 at 10:34 IST
स्विट्जरलैंड में वेकेशन पर सोनाक्षी-जहीर, ट्रेन में बिताए रोमांटिक पल; खूबसूरत तस्वीरें VIRAL
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों वेकेशन पर हैं। यहां से कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों का कूल अंदाज देखने को मिला है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ वेकेशन पर स्विट्जरलैंड में हैं। एक्ट्रेस ने वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों को साथ में टाइम बिताते देखा गया।

सोनाक्षी ने इंस्टा पर वेकेशन की फोटोज शेयर कीं। इसमें कपल को मस्तीभरे अंदाज में देखा गया। इसके अलावा ट्रेन में दोनों रोमांटिक पोज देते दिखे।
Advertisement

स्विट्जरलैंड की ट्रेन में ट्रैवल करते वक्त कपल कभी एक-दूजे को हग करते, तो कभी एक दूसरे को किस करते नजर आया। वहीं कुछ और तस्वीरों में दोनों एक दूजे के साथ आराम फरमाते दिखाई दिए।

सोनाक्षी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'Well 'Train'ed नहीं, लेकिन सच में... स्विट्ज़रलैंड में पब्लिक ट्रांसपोर्ट कितना सुविधाजनक है?? हमें इसकी आदत हो सकती है।'
Advertisement

कपल की इन तस्वीरों पर फैंस ढेरों प्यार लुटा रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री भी फैंस को काफी पसंद आ रही है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 July 2025 at 10:34 IST