
अपडेटेड 29 September 2025 at 09:10 IST
Sonakshi-Zaheer: पानी पी रही थीं सोनाक्षी सिन्हा, तभी पतिदेव ने कर दिया कुछ ऐसा; मजेदार वीडियो वायरल
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal: जहीर इकबाल अक्सर पत्नी सोनाक्षी संग प्रैंक करते रहते हैं। दोनों के प्रैंक वीडियोज का फैंस को अक्सर इंतजार रहता है। इस बार भी कपल का हालिया मजेदार क्लिप सामने आया है जिस पर फैंस ढेरों प्यार लुटा रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बॉलीवुड के पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों अक्सर एक-दूजे के साथ मस्ती भरे अंदाज में नजर आते हैं।

आमतौर पर जहीर अपनी पत्नी संग प्रैंक करते दिखते हैं। ऐसे में कभी वो सोनाक्षी को डरा देते हैं, कभी उन्हें धक्का मार देते हैं तो कभी उनके साथ मजाक में कोई हरकत कर देते हैं।
Advertisement

बिल्कुल ऐसा ही जहीर ने इस बार भी किया जिससे सोनाक्षी परेशान हो गईं। उन्होंने सोनाक्षी संग फिर से एक मजेदार वीडियो बनाया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में सोनाक्षी-जहीर साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान सोनाक्षी को प्यास लगती है। एक्ट्रेस जैसे ही पानी पीने जाती हैं तो जहीर उनके साथ फिर कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे वो परेशान हो जाती हैं।
Image: InstagramAdvertisement

दरअसल, जैसे ही सोनाक्षी पानी पीने के लिए गिलास अपने मुंह तक लाती है, तभी जहीर अपना हाथ उनके मुंह पर रख लेते हैं। इस पर एक्ट्रेस इरीरेट हो जाती हैं। हालांकि वो उनकी इस हरकत को एन्जॉय भी करती है।
Image: Instagram
एक्ट्रेस के चेहरे पर इसकी भी अलग ही खुशी नजर आती है। सोनाक्षी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मदद करो।'
Image: Instagram
ये मजेदार वीडियो फैंस को गुदगुदा रही है। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों की प्यारी केमिस्ट्री पर प्यार लुटा रहे हैं। जहां कुछ ने इस जोड़ी को बेस्ट बताया, वहीं कुछ ने उन्हें फनी कपल करार दिया।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 September 2025 at 09:10 IST