sonakshi sinha zaheer iqbal

सिर पर हरा दुपट्टा...पति जहीर के साथ अबू धाबी के शेख जायद मस्‍जिद गईं सोनाक्षी सिन्‍हा; जानिए क्यों किया ऐसा?

सोनाक्षी सिन्हा पति जहीर संग मस्जिद पहुंचीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो पहली बार मस्जिद जा रही हैं, जिसके लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बॉलीवुड के पावर कपल पावर कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं। कपल खुद से जुड़ी अपडेट शेयर करते हैं। हाल ही में दोनों अबू धाबी गए थे जिसकी झलक उन्होंने दिखाई। 
 

Image: yt/grab
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कपल एक प्रमोशनल ट्रिप के लिए अबू धाबी पहुंचा था। शेख जायद ग्रैंड मस्जिद में सोनाक्षी और जहीर नजर आए। दोनों मस्जिद की खूबसूरती को निहारते दिखाई दिए। इस दौरान सोना सलवार-सूट और दुपट्टा ओढ़े दिखीं। 
 

Image: yt/grab
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सोनाक्षी ने ब्लॉग में कहा, 'आज हम अबू धाबी में हैं और यहां की ट्रिप बहुत ही ज्यादा स्पेशल होने वाली है। अबू धाबी टूरिज्म ने हमें शहर की खूबसूरती देखने के लिए बुलाया है। उन्होंने बढ़िया इंतजाम किया।'
 

Image: yt/grab
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका पहला स्टॉप शेख जायद ग्रैंड मस्जिद होगा। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि ये पहली दफा है जब मैं मस्जिद जाऊंगी। मैं मंदिर-चर्च गई हूं, लेकिन मस्जिद कभी नहीं गई।'
 

Image: yt/grab
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अभी सोनाक्षी बोल ही रही होती हैं कि तभी जहीर बोल पड़ते हैं, 'सफाई के लिए बता दूं कि वहां कोई धर्म परिवर्तन के लिए नहीं जा रहा है। ऐसे ही मस्जिद देखने जा रहे हैं क्योंकि वो बहुत खूबसूरत है।'
 

Image: yt/grab
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इतने में सोनाक्षी कहती हैं, 'स्पेशल मैरिज एक्ट जिंदाबाद।' एक्ट्रेस के ब्लॉग को खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
 

Image: yt/grab
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक यूजर ने लिखा, 'अच्छा लगा कि कैसे उन्होंने ट्रोल्स को ट्रोल करते हुए कहा कि कन्वर्ट होने नहीं जा रहे। असली सोना को उसका असली सोना मिल गया (जहीर)।' दूसरे ने कहा कि उसे जहीर की हाजिरजवाबी पसंद है।'
 

Image: yt/grab
Published By:
 Priyanka Yadav

पब्लिश्ड