
Sonakshi and Zaheer: 'ए... स्टॉप इट', इवेंट में सोनाक्षी की फोटो ले रहे थे जहीर, चिल्लाने लगीं एक्ट्रेस; आखिर क्यों?
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: बॉलीवुड का मोस्ट लवेबल कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं। इसका सबूत सोशल मीडिया फीड है, जिसमें उनकी केमिस्ट्री देखते ही बनती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जिस पर फैंस दिल हार बैठे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हसीन जोड़ियों में से एक मानी जाती है। कपल अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने हैप्पी मोमेंट्स शेयर करता नजर आता है।
जहीर अपनी पत्नी को परेशान करने का कोई मौका नहीं गंवाते। उन्हें अक्सर सोनाक्षी संग प्रैंक करते देखा जाता है। इस बार भी ऐसा ही कुछ फिल्म 'सिस्टम' के इवेंट के दौरान देखने को मिला।
Image: youtubeAdvertisement
हुआ यूं कि सोनाक्षी की फिल्म 'सिस्टम' 22 मई को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। इससे पहले फिल्म का इवेंट रखा गया था जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं।
Image: Instagram
इसी दौरान पैपराजी के बीच अचानक जहीर पहुंच गए और सोनाक्षी की फोटोज क्लिक करने लगे। इस बात को गौर करते ही एक्ट्रेस की हंसी छूट गई और वो स्टेज से ही चिल्लाने लगीं 'ए... स्टॉप इट'।
Image: InstagramAdvertisement
इसके बाद भी जहीर ने पत्नी का फोटोशूट करना जारी रखा। वहीं सोनाक्षी ने भी हाथ से हार्ट बनाकर क्यूट सा पोज दिया। कपल की इस क्यूट क्लिप ने फैंस का दिल ही जीत लिया।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने गुपचुप रोमांस के बाद 23 जून 2024 में शादी की थी। कपल ने फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में सिविल मैरिज की थी।
Image: @aslisona/instagram
सोनाक्षी और जहीर ने लगभग सात सालों तक डेट करने के बाद हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे का होने का फैसला लिया।