
अपडेटेड 16 October 2025 at 22:30 IST
प्रेग्नेंसी की खबरों पर आया सोनाक्षी सिन्हा का पहला रिएक्शन, बोलीं- '16 महीने की प्रेग्नेंट...'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीते दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके पति जहीर एक्ट्रेस के पेट पर हाथ रखकर प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इस वीडियो से सोनाक्षी के प्रेग्नेंट होने की खबरे फैलने लगी। अब एक्ट्रेस ने खुद इस अफवाह पर अपनी रिएक्शन दिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, कैप्शन में उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबरों पर विराम लगा दिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

सोनाक्षी सिन्हा की एक पार्टी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लाल रंग के सूट में उन्होंने पेट पर हाथ रखे हुए हैं और फैंस ने तो उनके प्रेग्नेंट होने का कयास लगाने शुरू कर दिए।
Image: Instagram
इसके साथ ही एक वीडियो में उनके पति जहीर इकबाल पब्लिक प्लेस पर एक्ट्रेस के पेट पर हाथ रखकर प्रैंक करते हैं। वायरल वीडियो और फोटो के कमेंट सेक्शन में लोग पूछने लगे, 'क्या सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं?'
Image: InstagramAdvertisement

सोनाक्षी ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने इंस्टाग्राम पर गोल्डन और ऑफ-व्हाइट सूट में कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। इस पोस्ट पर उन्होंने प्यारा सा कैप्शन लिखा है।
Image: Instagram
एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा,'मैंने ह्यूमन हिस्ट्री की सबसे लंबी प्रेगनेंसी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है, 16 महीने हो गए हैं! शुक्रिया, जिसने ये खबर फैलाई।'
Image: InstagramAdvertisement

ह्यूमर के साथ सोनाक्षी ने कहा कि लोग बस किसी की भी तस्वीर देखकर ही कहानी गढ़ना शुरू कर देते हैं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
Image: Instagram
कुछ दिनों पहले सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ एक पार्टी में नजर आई थीं, जहां दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस ने पूछना शुरू कर दिया था कि क्या कन्फर्म है?
Image: Varinder Chawla
हालांकि, अब सोनाक्षी के इस मजाकिया जवाब के बाद ये अफवाह पूरी तरह थम गई हैं। फैंस का कहना है कि सोनाक्षी का सेंस ऑफ ह्यूमर बेस्ट है। ये क्लियर हो गया कि प्रेग्नेंट होने का खबर महज एक अफवाह ही थी।
Image: XPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 22:30 IST