
'मेलोडी खाओ, खुद...' Sonakshi Sinha ने पति जहीर इकबाल संग वायरल Melody ट्रेंड पर बनाया मजेदार VIDEO, इंटरनेट पर छाया
Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Melody Moment VIDEO: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने वायरल Melody मोमेंट को अपने अंदाज में पेश किया है। दोनों ने मजेदार वीडियो शेयर की, जो इंटरनेट पर वायरल हो गई।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बॉलीवुड के क्यूट कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अक्सर अपनी वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों के फनी वीडियो काफी वायरल भी होते हैं।
अब सोनाक्षी और जहीर ने वायरल Melody ट्रेंड पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर छा गया।
Advertisement
वीडियो में जहीर से सोनाक्षी कहती हैं, “तुम क्या पूछना चाहते हो?” इस पर जहीर ने कहा, “तुम जानना चाहती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं?”
इसका सोनाक्षी 'नहीं' कहकर जवाब देती हैं और उनसे एक रोमांटिक जवाब की उम्मीद करती हैं। जहीर का अगला जवाब सुनकर पूरा माहौल कॉमेडी में बदल जाता है।
Advertisement
जहीर मेलोडी की एक टॉफी निकालते हैं और उसे दिखाते हुए मजाक में कहते हैं, "मेलोडी खाओ खुद जान जाओ।" जहीर का ये जवाब सुन सोनाक्षी चिढ़ जाती हैं और गुस्से में टॉफी उठाकर उन पर फेंकती हैं।
दोनों का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग इस पर जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी देते हुए एक वीडियो शेयर किया था, जो इंटरनेट पर छा गया। इसके बाद ही यह सोशल मीडिया पर बड़ा ट्रेंड बन गया है।
Image: Instagram