
अपडेटेड 28 August 2024 at 10:14 IST
शक्ति कपूर की बेटी छा गई... जब फैन ने लिखा, ऐसा था Stree 2 की श्रद्धा का रिएक्शन
Shraddha Kapoor: इन दिनों चारों ओर श्रद्धा कपूर ही छाई हुई हैं। उनकी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने गर्दा उड़ा दिया। अब एक्ट्रेस ने एक फैन के कमेंट का जवाब दिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

‘स्त्री 2’ इस साल की अबतक की सबसे ज्यादा कमाने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है और इसका कलेक्शन तेजी से दिन पर दिन बढ़ ही रहा है। Image: X

‘स्त्री 2’ के ब्लॉकबस्टर होने के बाद श्रद्धा कपूर ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। वो हेलो मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं। Image: IMDb
Advertisement

मैगजीन के अगस्त-सितंबर एडिशन के लिए श्रद्धा कपूर ने वाइट सैटिन शर्ट और गोल्डन सेक्विन स्कर्ट पहनी थी जिसमें वह काफी गॉर्जियस लग रही थीं। Image: instagram

जैसी उन्होंने तस्वीरें शेयर की, फैंस ने धड़ाधड़ प्यार भरे कमेंट्स करना शुरू कर दिया। उन्हीं में से एक फैन ने लिखा था- शक्ति कपूर की बेटी छा गई...। Image: instagram
Advertisement

इस कमेंट ने अब श्रद्धा कपूर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है जिन्होंने तुरंत इसका जवाब देते हुए लिखा- कितना अच्छा लगा ये पढ़के। Image: instagrm
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 August 2024 at 10:14 IST